Homeदेश-समाजमहादेव मंदिर का पुजारी 'शिवमनाथ', पहचान-पत्र चेक किया तो निकला सनव्वर हुसैन: मोबाइल में...

महादेव मंदिर का पुजारी ‘शिवमनाथ’, पहचान-पत्र चेक किया तो निकला सनव्वर हुसैन: मोबाइल में मिली तस्वीरों में नमाजी टोपी पहने और मजार पर इबादत करता दिखा

यह घटना बिजनौर जिले के थाना क्षेत्र शेरकोट की है। यहाँ के गाँव तिपरजोत में एक शिव मंदिर है जो स्थानीय लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार (10 सितंबर 2024) को एक मंदिर में पुजारी बन कर रहे रहे एक मुस्लिम युवक को पकड़ा गया है। युवक का नाम सनव्वर हुसैन है जो एक शिव मंदिर में पिछले 6 माह से रह रहा था। वह पहले भी कई मंदिरों में पुजारी रह चुका है। सनव्वर खुद को रामपुर जिले के निवासी बता रहा है। हालाँकि उसके आधार कार्ड पर उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का पता छपा हुआ है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बिजनौर जिले के थाना क्षेत्र शेरकोट की है। यहाँ के गाँव तिपरजोत में एक शिव मंदिर है जो स्थानीय लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। शिवरात्रि को यहाँ काफी भीड़ होती है। लगभग 6 माह पहले इस मंदिर में सेवादार बन कर एक युवक आया जो कुछ ही दिनों में यहाँ का पुजारी बन गया। वह मंदिर में ही रह कर पूजा-पाठ करने लगा। यहाँ वो खुद को पुजारी ‘शिवमनाथ’ बताता था। हालाँकि उसकी हरकतों से ग्रामीणों को संदेह हुआ।

मंगलवार (10 सितंबर, 2024) को उन्होंने सनव्वर से आधार कार्ड माँगा। बताया जा रहा है कि माँगे जाने के बावजूद सनव्वर ग्रामीणों को अपना पहचान पत्र देने में आनाकानी करने लगा। काफी दबाव बनाने एक बाद उसने अपना पहचान पत्र लोगों को दिखाया। आधार कार्ड से उसकी मुस्लिम होने की पोल खुली। उसके अब्बा का नाम अफसर अली है। इसी में उसका पता उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का दर्ज था। हालाँकि सनव्वर हुसैन ने खुद को रामपुर जिले का निवासी बताया।

लोगों ने सनव्वर का मोबाइल चेक किया तो और भी खुलासे सामने आए। सनव्वर के मोबाइल में उसकी कई तस्वीरें इस्लामी वेशभूषा में हैं। एक तस्वीर में वह सिर पर नमाज़ी टोपी रख कर किसी मजार के पास खड़ा दिख रहा है। उसके हाथ इबादत के लिए उठे दिख रहे हैं। और अधिक पड़ताल में पता चला कि सनव्वर इस से पहले बिजनौर जिले के ही नागरपुर खड़कसेन और नगीना क्षेत्र के कई मंदिरों में पुजारी बन समय बिता चुका है। इन मंदिरों में उसे महराज बोला जाता था।

अपनी सफाई में सनव्वर हुसैन ने दावा किया कि वह साल 2018 में ही घर वापसी कर के हिन्दू बन चुका है। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सनव्वर हुसैन को हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अब तक उसका कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। सनव्वर अपनी घर वापसी के संबंध में कोई पक्के सबूत नहीं दे पाया है। उसके घर वालों को भी सूचना पहुँचा दी गई है। फ़िलहाल मामले की जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -