Homeराजनीति'जेल में 90% लोग हमारे ही हैं, अंदर ही तुम्हारी दुर्गति करवा देंगे': RJD...

‘जेल में 90% लोग हमारे ही हैं, अंदर ही तुम्हारी दुर्गति करवा देंगे’: RJD विधायक मुहम्मद इज़हार असफ़ी ने खुलेआम सरकारी शिक्षक को धमकाया, सामने आया Video

इस दौरान राजद विधायक समर्थकों से घिरे हुए भी दिख रहे हैं। साथ ही वहाँ कुछ नाबालिग बच्चे भी हैं। इन सबके सामने धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बिहार के किशनगंज स्थित कोचाधामन से ‘राष्ट्रीय जनता दल’ (RJD) के विधायक मुहम्मद इज़हार असफ़ी एक शिक्षक को धमकी देते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसमें शिक्षक को वो जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग एक बाद फिर से राजद के गुंडाराज को याद कर रहे हैं। बता दें कि लालू यादव और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्रित्व काल में रंगदारी, अपहरण, हत्या और बलात्कार आम बात हुआ करते थे। एक बार फिर लोग उस दौर को याद कर रहे हैं।

वीडियो में राजद विधायक कह रहे हैं, “तुम समझते हो कि केस होगा तो जेल जाएँगे तो 2 दिन में बेल हो जाएगा। इसी 2 दिन में जेल के अंदर ही तुम्हारी दुर्गति करवा देंगे। पता है न, 90% लोग जेल में हमारा ही आदमी है। इसमें चोर है, बदमाश है, छिनरा है, लुच्चा है। तुम्हें बाहर में कुछ नहीं होगा तो जेल में ही तुम्हारी दुर्गति करवा देंगे।” इस दौरान राजद विधायक समर्थकों से घिरे हुए भी दिख रहे हैं। साथ ही वहाँ कुछ नाबालिग बच्चे भी हैं। इन सबके सामने धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बता दें कि किशनगंज बिहार के सीमांचल में आता है जहाँ की सीमाएँ पश्चिम बंगाल से लगती हैं और बांग्लादेश की सीमा भी यहाँ से बहुत अधिक दूर नहीं है। जिसे धमकी दी जा रही है, वो एक सरकारी शिक्षक है। हालाँकि, बताया जा रहा है कि ये वीडियो 31 जुलाई, 2024 का है जो अब वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि अपग्रेड हाई स्कूल अहमदनगर मोधो में शिक्षक ने एक लड़के की पिटाई कर दी थी, जिस पर भड़कते हुए विधायक ने शिक्षक को ही धमकी दे डाली।

किशनगंज एक मुस्लिम बहुल जिला है। राजद विधायक इसी मामले में समझौता कराने के लिए स्कूल पहुँचे हुए थे। खास बात ये है कि उनके बेटे विधायक के पुत्र इम्तियाज असफी ने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस वीडियो को वायरल करवाया है। पिछले कुछ दिनों से पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार बढ़ते अपराध का आरोप लगा कर नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं, ऐसे में उनकी ही पार्टी की नेता की गुंडागर्दी को लेकर वो घिर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘ऐसा तो हर जगह होता है’ से ‘कॉम्प्रोमाइज करना होगा’ तक: कैसे सामान्य बनाया जाता रहा कास्टिंग काउच का मुद्दा? संचिता उगले की मौत...

संचिता उगले की मौत के बाद फिर चर्चा में आया कास्टिंग काउच। कलाकारों के अनुभव, विवादित बयान और मनोरंजन जगत में शोषण की मानसिकता।

PM नरेंद्र मोदी के 4399 दिन: यात्रा एक ऐसे जननेता की, जिनके लिए राजनीति है राष्ट्रनिर्माण की साधना, सेवा का दायित्व

4,399 दिन केवल कैलेंडर की गिनती नहीं हैं। ये दिन सेवा के हैं, संघर्ष के हैं, संकल्प के हैं, अनुशासन के हैं, तपस्या के हैं और करोड़ों भारतीयों के विश्वास के हैं।
- विज्ञापन -