Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकरतारपुर कॉरिडोर: पूर्व PM मनमोहन सिंह के लिए Pak ने किया खुली गाड़ी का...

करतारपुर कॉरिडोर: पूर्व PM मनमोहन सिंह के लिए Pak ने किया खुली गाड़ी का इंतजाम, भारत ने माँगी Z+ सुरक्षा

पाकिस्तान ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के लिए जिस बैटरी से चलने वाली गाड़ी का इंतजाम किया, वो चारों तरफ से खुली है और जेड प्लस सुरक्षा के बराबर भी नहीं हैं। ऐसे में भारत ने पाकिस्तान से वीआईपी जत्थे के लिए.....

9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद पाकिस्तान जाने वाले 550 लोगों के जत्थे में शामिल पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सुरक्षा से पाक प्रशासन ख़िलावड़ करता नजर आ रहा है।

खबर है कि भारत ने पाकिस्तान से पूर्व पीएम के लिए जेड प्लस सुरक्षा की माँग की थी, लेकिन पाकिस्तान ने उनके लिए बैटरी से चलने वाली खुली गाड़ी का इंतजाम कर दिया है। खूफिया एंजेंसियों द्वारा करतारपुर के आसपास इलाकों में आतंकी एक्टिविटी की सूचना मिलने के बावजूद भी सुरक्षा के इतने ढीले इंतजाम पूर्व पीएम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के लिए जिस बैटरी से चलने वाली गाड़ी का इंतजाम किया, वो चारों तरफ से खुली है और जेड प्लस सुरक्षा के बराबर भी नहीं हैं। ऐसे में भारत ने पाकिस्तान से वीआईपी जत्थे के लिए अतिरिक्त इतंजाम करने के लिए कहा है।

इतना ही नहीं, भारत ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपनी एक टीम को पाकिस्तान में दाखिल होने देने की इजाजत भी माँगी है। हालाँकि, पाक ने अभी तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है। साथ ही पाक ने पूरे कार्यक्रमों का ब्योरा भी नहीं दिया है।

यहाँ बता दें कि पाकिस्तान की इन्हीं हरकतों के कारण भारतीय जत्थे के करतारपुर जाने को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इस जत्थे में नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टेन अमरिंदर सिंह समेत केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, हरसिमरत कौर बादल, शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल और 150 सांसद भी शामिल हैं। जिन्हें गुरुद्वारे तक करीब चार किलोमीटर पाकिस्तान के अंदर जाना है।

ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह को करतारपुर कॉरिडोर खोलने के पीछे पाकिस्तान का कोई मकसद नजर आना लाजमी है, वहीं गुरुद्वारे के आसपास इलाकों में चलाए जा रहे आतंकी कैंपों की खबर सुनने के बाद भारत सरकार अपने पहले जत्थे की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल के आदिनाथ मंदिर को वापस पाने में जुटे सनातनी, इस्लामी आक्रांताओं ने कब्जा कर बना दी थी अदीना मस्जिद: जानिए कब से चल...

बंगाल की अदीना 'मस्जिद' के पास हिंदू संगठन ने पूजा-पाठ शुरू कर दी। हिंदुओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक ढाँचा एक प्राचीन हिंदू मंदिर तोड़कर बनाया गया है।

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।
- विज्ञापन -