Wednesday, October 9, 2024
Homeदेश-समाजकॉन्ग्रेस MLA विनय कुलकर्णी पर रेप का केस, पीड़िता बोली- नंगा होकर करते थे...

कॉन्ग्रेस MLA विनय कुलकर्णी पर रेप का केस, पीड़िता बोली- नंगा होकर करते थे वीडियो कॉल, गुंडों को भेजकर धमकाते थे: कर्नाटक का मामला

महिला का आरोप है कि रात में कॉल करने के बाद विनय कुलकर्णी थोड़ी देर नॉर्मल बातें करते और उसके बाद सेक्सुअल बातें करने लगते थे। इतना नही नहीं, कॉन्ग्रेस विधायक नंगा होकर महिला को वीडियो कॉल करता था और उससे मिलने के उस पर दबाव डालता था। जब महिला ने महिला ने मिलने से मना कर दिया तो कुलकर्णी ने अपने गुंडों को धमकाने के लिए भेजा।

कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं कॉन्ग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी पर 34 साल की एक महिला ने रेप, अपहरण और जान से मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में धारवाड़ से विधायक कुलकर्णी के खिलाफ संजय नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में कुलकर्णी के सहयोगी अर्जुन को सह आरोपित बनाया गया है।

जिस महिला ने रेप का आरोप लगाया है, वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताती है। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह साल 2022 की शुरुआत में बेंगलुरु में कुलकर्णी से उनके घर पर मिली थी। कुलकर्णी ने आपसी पहचान के जरिए उसका संपर्क माँगा था। इसके बाद कुलकर्णी उसे देर रात को कॉल करने लगे थे।

महिला का आरोप है कि रात में कॉल करने के बाद विनय कुलकर्णी थोड़ी देर नॉर्मल बातें करते और उसके बाद सेक्सुअल बातें करने लगते थे। इतना नही नहीं, कॉन्ग्रेस विधायक नंगा होकर महिला को वीडियो कॉल करता था और उससे मिलने के उस पर दबाव डालता था। जब महिला ने महिला ने मिलने से मना कर दिया तो कुलकर्णी ने अपने गुंडों को धमकाने के लिए भेजा।

महिला का आरोप है कि वह डरकर महिला विधायक से बात करने के लिए तैयार हो गई। इस साल मार्च या अप्रैल में विधायक ने उसे फोन किया और बेलगावी के सर्किट हाउस में मिलने के लिए बुलाया। महिला कोई जरूरी काम जानकर विधायक से मिलने गई। वहाँ रूम में विधायक ने महिला को गलत तरीके से छुआ। कमरे में कोई आ गया तो कुलकर्णी ने उसे छोड़ दिया।

इसी तरह 24 अगस्त 2022 को कुलकर्णी ने महिला को बेंगलुरु स्थिति अपने आवास पर बुलाया। उस समय महिला तत्कालीन मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बेंगलुरु में ही थी। इस दौरान विनय कुलकर्णी उसे कार से पिक करने आए और अपने साथ कैंपागौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नजदीक एक सुनसान जगह पर ले गए और वहाँ रेप किया।

इस दौरान कुलकर्णी ने उसका ख्याल रखने की बात कही और किसी के सामने अपना मुँह नहीं खोलने की धमकी दी। सितंबर 2022 में कुलकर्णी ने महिला द्वारा उनके बीच बातचीत का ऑडियो क्लिप लीक करने का आरोप लगाकर गाली-गलौच की। जब महिला ने कुलकर्णी के सहयोगी अर्जुन से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह उसके साथ बेंगलुरु चले। वह सब कुछ ठीक कर देगा।

इसके बाद अर्जुन के कहे के अनुसार महिला विनय कुलकर्णी से बेंगलुरु में मिली। वहाँ विधायक ने उसके साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि इसके बाद विधायक ने उसका ख्याल रखने की बात की और विधायक उसे लेकर धर्मस्थल लेकर गए और वहाँ फिर से उसके साथ रेप की। इधर, विधायक ने महिला और पावर टीवी के एमडी राकेश शेट्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेटा-बेटी-भतीजा-बीवी… यूपी उपचुनाव में परिवार के भीतर सिमटा सपा का PDA

मैनपुरी की करहल सीट से समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के भतीजे तेजप्रताप यादव को टिकट दिया है। करहल सीट अखिलेश यादव के सांसद बनने के कारण खाली हुई है।

मुस्लिमों में इतनी जाति… पर कॉन्ग्रेस का मुँह सिल जाता है: PM मोदी का ‘वोट बैंक’ की राजनीति पर प्रहार, कहा- हिंदू जितना बँटेगा...

PM मोदी ने कहा कि कॉन्ग्रेस देश बाँटने की राजनीति करती है। वह मुस्लिमों की जाति पर बात नहीं करती, लेकिन हिंदुओं की बात जाति से शुरू करती है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -