Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाहनी ट्रैप: आईएसआई की महिला जासूस को फेसबुक से जानकारी देने वाले दो जवान...

हनी ट्रैप: आईएसआई की महिला जासूस को फेसबुक से जानकारी देने वाले दो जवान गिरफ्तार

मामले का खुलासा सीबीआई और आईबी के एक साझा ऑपरेशन के बाद हुआ। इसके बाद उन्हें जोधपुर रेलवे स्टेशन पर से उस वक़्त गिरफ्तार कर लिया गया जब दोनों अपने-अपने गाँव भागने की तैयारी में थे। दोनों को गिरफ्तार कर जयपुर ले जाया गया, जहाँ उनसे पूछताछ जारी है।

सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में दो जवानों को राजस्थान के जोधपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। मध्यप्रदेश के रहने वाले लांस नायक रवि वर्मा और असम के विचित्र बोहरा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक महिला जासूस के संपर्क में थे और उसे भारतीय सेना की अंदरूनी खबर दे रहे थे। दोनों राजस्थान के पोखरण में तैनात थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कि इन्हें हनी ट्रैप में फँसाने वाली महिला एक पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई की एक एजेंट है। इस महिला ने फोन कर दोनों जवानों को हनी ट्रैप के जरिए अपना शिकार बनाया और भारतीय सेना के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करने की कोशिश की।

राजस्थान के एडीजी उमेश मिश्र ने बताया कि प्राथमिक जाँच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि दोनों ही सैनिक भारतीय सेना से जुड़ी अहम जानकारियों आईएसआई की महिला जासूस से साझा कर रहे थे। दोनों जवानों को अपना शिकार बनाने के लिए हनी ट्रैप का जाल बिछाने वाली महिला ने उनके नंबर पर कॉल की जिसके लिए उसने इन्टरनेट से वॉयस ओवर इन्टरनेट प्रोटोकॉल (VOIP)की तकनीक का इस्तेमाल किया।

इन्टरनेट से फोन करने की इस तकनीक के जरिए अपनी पहचान और स्थान गुप्त रखते हुए उसने दोनों से पंजाबी लहजे में बात की। इस तकनीक के कारण जवानो के मोबाइल पर महिला का नंबर डिस्प्ले नहीं हुआ। दोनों जवान फेसबुक और ह्वाटसएप के जरिए उसे सेना के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी।

मामले का खुलासा सीबीआई और आईबी के एक साझा ऑपरेशन के बाद हुआ। इसके बाद उन्हें जोधपुर रेलवे स्टेशन पर से उस वक़्त गिरफ्तार कर लिया गया जब दोनों अपने-अपने गाँव भागने की तैयारी में थे। दोनों को गिरफ्तार कर जयपुर ले जाया गया, जहाँ उनसे पूछताछ जारी है। बता दें कि ऐसी तमाम घटनाओं को देखते हुए भारतीय सेना ने अपने जवानों को हनी ट्रैप से बचने और इस तरह के बिछाए हुए जाल से सचेत रहने की चेतवानी भी दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने एडवाइजरी जारी करते हुए फेक फेसबुक प्रोफाइल से भी सतर्क रहने को कहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -