Homeदेश-समाजकुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को कहा 'गद्दार', गाना गाकर...

कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को कहा ‘गद्दार’, गाना गाकर उड़ाया मजाक: शिवसैनिक भड़के, बोले-11 बजे होगी धुलाई, माफी नहीं माँगी तो कालिख भी पोतेंगे

कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे के विरुद्ध बनाए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। 2 मिनट के इस वीडियो के सामने आने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं में गुस्सा भर गया। शिवसेना के कार्यकर्ता उस कायर्क्रम स्थल जा पहुँचे, जहाँ कामरा ने यह कविता पढ़ी थी।

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ करार दिया है। कामरा ने कहा है कि एकनाथ शिंदे ने ‘किसी का बाप चुरा’ लिया है। यह सब कुणाल कामरा ने एक लाइव कॉमेडी शो में किया है। इस अपमान के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं में गुस्सा है।

कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को लेकर यह अपमानजनक टिप्पणियाँ मुंबई में एक लाइव में शो में रविवार (23 मार्च, 2025) को की हैं। उन्होंने लाइव शो के दौरान एक कविता गाई, इसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे को रिक्शावाला बताया और कहा कि अगर उनकी नजर से देखा जाए तो शिंदे गद्दार नजर आएँगे।

इसी कविता में कामरा ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने जिस थाली में खाया उसी में छेद किया। कामरा ने यह भी दावा किया कि एकनाथ शिंदे ने ‘बाप चुराया है।’ उनका इशारा बालासाहेब ठाकरे की तरफ था। गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे लगातार बालासाहेब की राजनीति के आदर्शों से समझौता करने का आरोप उद्धव ठाकरे पर लगाते हैं।

कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे के विरुद्ध बनाए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। 2 मिनट के इस वीडियो के सामने आने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं में गुस्सा भर गया। शिवसेना के कार्यकर्ता उस कायर्क्रम स्थल जा पहुँचे, जहाँ कामरा ने यह कविता पढ़ी थी।

कुछ लोगों ने उस जगह पर तोड़फोड़ भी की, इसके वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें कुछ लोग कुर्सियाँ एवं बाकी सामान तोड़ते हुए दिखते हैं। शिवसेना ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर भी शिकायत दर्ज करवाई है। शिव सेना के सोशल मीडिया इंचार्ज ने यह शिकायत दर्ज करवाई है।

शिवसेना ने कहा है कि यह शिंदे की छवि को धूमिल करने का सुनियोजित प्रयास है। शिवसेना ने शिकायत में यह भी कहा कि इससे आम जनता की भावना को ठेस पहुँची है। कुणाल कामरा पर सभ्य आलोचना की सीमा लाँघने का आरोप भी शिवसेना ने लगाया है।

कुणाल कामरा को कई शिवसेना नेताओं ने चेतावनी भी दी है। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने एक्स (पहले ट्विटर) पर ऐलान किया है कि वह सोमवार (24 मार्च, 2025) को 11 बजे कुणाल कामरा की ‘धुलाई करेंगे।’ हालाँकि, अभी तक कामरा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -