Homeराजनीतिप्रधानमंत्री के रूप में पहली बार संघ मुख्यालय पहुँचे PM मोदी, संस्थापक हेडगेवार और...

प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार संघ मुख्यालय पहुँचे PM मोदी, संस्थापक हेडगेवार और गोलवलकर को दी श्रद्धांजलि: दीक्षा भूमि जाकर अंबेडकर को भी किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की RSS हेडक्वाटर की यात्रा ऐतिहासिक है। संघ मुख्यालय जाने वाले वे दूसरे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने 27 अगस्त 2000 को संघ कार्यालय की यात्रा की थी। बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी साल 2012 में संघ मुख्यालय जा चुके हैं। इसके बाद साल 2013 में एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए आरएसएस हेडक्वार्टर गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार (30 मार्च 2025) को नागपुर के रेशम बाग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने शताब्दी वर्ष मना रहे संघ के मुख्यालय में स्मृति मंदिर जाकर RSS के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे भीमराव अंबेडकर से जुड़ी दीक्षा जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की RSS हेडक्वाटर की यात्रा ऐतिहासिक है। संघ मुख्यालय जाने वाले वे दूसरे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने 27 अगस्त 2000 को संघ कार्यालय की यात्रा की थी। पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहनराव भागवत भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने भागवत एवं संघ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

पीएम मोदी दीक्षा भूमि जाकर भगवान गौतम बुद्ध और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भी श्रद्धांजलि दी। इसी जगह पर डॉक्टर अंबेडकर ने सन 1956 में अपने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपना लिया था। दीक्षा भूमि के बाद वे कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे। वे सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की गोला-बारूद केंद्र का दौरा करेंगे।

विभिन्न कार्यक्रमों में पीएम मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच भी साझा करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी की है। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नागपुर आगमन पर पूरे विदर्भ में उत्साह है। प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत के लिए 47 स्थानों पर तैयारी की गई है।

बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी साल 2012 में संघ मुख्यालय जा चुके हैं। इसके बाद साल 2013 में एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए आरएसएस हेडक्वार्टर गए थे। हालाँकि, प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात कई मौकों पर हो चुकी है। इनमें राम मंदिर उद्घाटन का कार्यक्रम भी एक प्रमुख मौका था।

पीएम मोदी की नागपुर यात्रा को देखते हुए उनकी सुरक्षा की महत्वपूर्ण तैयारी की गई है। वहाँ 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 5 कंपनियों और 1500 होमगार्ड को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा, दूसरे जिलों से करीब 150 अधिकारियों को बुलाया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लिपुलेख-कालापानी पर शेखी बघार अपने ही देश में घिरे बालेन शाह, सुगौली संधि से ब्रिटेन का भी कनेक्शन: जानिए भारत-नेपाल सीमा विवाद के बारे...

नेपाल PM बालेन शाह ने लिपुलेख विवाद को लेकर अब ब्रिटेन के सामने हाथ फैलाया है, जबकि भारत के पास पहले से ही इसके ऐतिहासिक साक्ष्य मौजूद हैं।

गाँव में रात 10 बजे घूम रहा था आसिफ, टोकने पर सुबह साथियों के साथ किया हिंदुओं पर हमला: धनराज मौर्या की मौत, वारिस-साजिद-सलीम...

पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहम्मद आसिफ खान, उसके अब्बू वारिस अली, साथी साजिद खान, सलीम उर्फ सालिम अली, माजिद अली और आकिब को गिरफ्तार कर लिया है।
- विज्ञापन -