Homeदेश-समाजबार-बार सो जाता है हिन्दू, संघ उन्हें 100 सालों से जगा रहा: लखनऊ में...

बार-बार सो जाता है हिन्दू, संघ उन्हें 100 सालों से जगा रहा: लखनऊ में गरजे RSS सरकार्यवाह, बोले- भारत को नहीं बनाना हिंदू राष्ट्र, ये पहले से है

RSS सरकार्यवाह से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत भी उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। उन्होंने इस दौरान उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं की एकता की प्रशंसा भी की थी। अलीगढ़ में उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में हिन्दू एकजुट हैं और इसी कारण से प्रदेश का माहौल बदला है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले कहा है कि भारत पहले से ही हिन्दू राष्ट्र है। संघ सरकार्यवाह ने बताया है कि हिन्दू जागृत नहीं रहते और यह काम हर बार किसी महापुरुष को करना पड़ता हैं। उन्होंने यह सारी बातें लखनऊ में एक संघ कार्यक्रम में कहीं।

लखनऊ में आयोजित एक RSS के एक कार्यक्रम में रविवार (20 अप्रैल, 2025) को संघ सरकार्यवाह होसबाले ने कहा, “संघ बीते 100 वर्षों से हिन्दू समाज को जागृत कर रहा है। इसलिए संघ लगातार 100 वर्षों से बढ़ रहा है। संघ भारत को हिन्दू राष्ट्र नहीं बना रहा, यह पहले से हिन्दू राष्ट्र है।”

उन्होंने आगे कहा, “संघ जातियों में बनते हिन्दू को राष्ट्रीय हिन्दू बना रहा है। वह अकेले हिन्दू को शक्तिशाली बना रहा है।” उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत अब वापस उठ रहा है और यह विश्व के कल्याण के लिए ही उठ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की उन्नति किसी को दास बनाने के लिए नहीं होगी।

उन्होंने इस दौरान हिन्दुओं में चेतना की कमी को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “हिन्दू समाज के साथ एक समस्या है कि इसे कोई महापुरुष जगाता है। मगर वह फिर सो जाता है। ऐसा एक नहीं कई बार हुआ है। हिन्दू समाज को बार-बार जगाना पड़ता है… ऐसा ही काम डॉ हेडगेवार ने किया है। संघ ने हमेशा हिन्दुओं को जगाया है।”

लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों को लोगों के साथ मिलकर काम करने के लिए कहा। RSS के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूरे उत्तर प्रदेश से शामिल हुए थे। RSS इस समय उत्तर प्रदेश में काफी एक्टिव है।

RSS सरकार्यवाह से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत भी उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। उन्होंने इस दौरान उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं की एकता की प्रशंसा भी की थी। अलीगढ़ में उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में हिन्दू एकजुट हैं और इसी कारण से प्रदेश का माहौल बदला है। RSS मुखिया ने ऐसी एकता देश में बनाए जाने की बात की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कपड़े फाड़े, मारा-पीटा, महिला रिपोर्टरों से की बदसलूकी: CJP के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हिंसक भीड़ ने पत्रकारों को चुन-चुनकर बनाया निशाना, पढ़ें हमले...

इस रिपोर्ट में हम आपको उन पत्रकारों की लिस्ट दे रहे हैं जिनके ऊपर सीजेपी के 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान हमला हुआ या उनके साथ रिपोर्टिंग करते हुए बदसलूकी हुई।

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ उर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।
- विज्ञापन -