Homeराजनीतिपहलगाम में इस्लामी आतंकियों ने जिस शुभम को मार डाला, कानपुर में उनके परिवार...

पहलगाम में इस्लामी आतंकियों ने जिस शुभम को मार डाला, कानपुर में उनके परिवार से मिले PM मोदी: कहा- ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, दुश्मन कहीं भी हो होंक दिया जाएगा

शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में कहा, "पाकिस्तान का कोई भी खेल अब नहीं चलेगा। कानपुरिया अंदाज में कहें तो दुश्मन कहीं भी हो, उसे होंक दिया जाएगा।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (30 मई 2025) को कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। इस भावुक मुलाकात में पीएम मोदी ने शुभम की पत्नी ऐशान्या, पिता संजय और माँ सीमा से बात की।

शुभम की पत्नी ऐशान्या ने कहा, “प्रधानमंत्री से मिलकर ऐसा लगा जैसे घर का बड़ा सिर पर हाथ रख देता है।” उन्होंने बताया कि पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने का भरोसा दिलाया।

ऐशान्या ने बताया कि पीएम ने उनसे हमले की पूरी जानकारी ली और करीब 10 मिनट तक परिवार के साथ रहे। उन्होंने कहा, “पीएम बहुत दुखी थे। उन्होंने कहा कि आतंकी कश्मीर में बढ़ते टूरिज्म और खुशहाली को बिगाड़ना चाहते थे।” उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने परिवार से आगे भी मिलने का भरोसा दिया है।

शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा, “हमने पीएम का आभार जताया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों को जवाब दिया। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ उनकी इस लड़ाई में साथ है।” संजय ने बताया कि पीएम ने उनके कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना दी और कहा कि शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा, “पीएम भी भावुक हो गए। उनकी बातें ऐसी थीं जैसे परिवार का मुखिया बोल रहा हो।”

परिवार से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में कहा, “पाकिस्तान का कोई भी खेल अब नहीं चलेगा। कानपुरिया अंदाज में कहें तो दुश्मन कहीं भी हो, उसे होंक दिया जाएगा।” पीएम ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका है, खत्म नहीं हुआ। आतंकवाद के खिलाफ यह लंबी लड़ाई है और इसे हम जीतेंगे।” पीएम ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अपनी हरकतों की सजा मिलेगी और भारत का ‘मेक इन इंडिया’ हथियारों की ताकत दुनिया ने देखी है।

कानपुर में पीएम मोदी ने 47,573 करोड़ रुपये की 15 मेगा विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनमें कानपुर मेट्रो के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक के नए अंडरग्राउंड सेक्शन, घाटमपुर में 660 मेगावाट की तीन बिजली इकाइयाँ और पनकी में तापीय विद्युत परियोजना शामिल हैं।

गौरतलब है कि पीएम मोदी की रैली कानपुर में बीते माह ही होनी थी, लेकिन पहलगाम हमले की वजह से ये रैली रद्द कर दी गई। कानपुर के शुभम द्विवेदी (31) उन 26 लोगों में शामिल थे, जिनकी 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान चली गई थी। शुभम की शादी इसी साल 12 फरवरी को हुई थी। वह अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ पहलगाम घूमने गए थे, जब आतंकियों ने उनकी हत्या की।

पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने 6 मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तो नष्ट किया ही, साथ ही पाकिस्तान के एयरबेस को भी निशाना बनाया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -