Homeदेश-समाज80 दिन पहले गायब हुईं थी हिन्दू बहनें, अब 'इस्लामी धर्मांतरण' को बना चुकी...

80 दिन पहले गायब हुईं थी हिन्दू बहनें, अब ‘इस्लामी धर्मांतरण’ को बना चुकी हैं धंधा: परिवार बोला- दोस्त बनकर ‘सायमा’ ने किया ब्रेनवॉश, बंगाल से लेकर J&K तक कनेक्शन का संदेह

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की दोस्ती सायमा नाम की एक लड़की से थी जो कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की रहने वाली थी। इस सायमा उर्फ़ खुशबू ने हिन्दू लड़की का 'ब्रेनवॉश' किया था।

आगरा में एक हिन्दू परिवार की 2 बेटियों को धर्मांतरण गैंग ने फँसा लिया है। उन्होंने पहले बड़ी बहन को अपना निशाना बनाया और फिर वह छोटी को भी अपने साथ ले गई। हिन्दू लड़कियों का ब्रेनवॉश करने वाली महिला जम्मू कश्मीर की रहने वाली है। दोनों लड़कियाँ बीते लगभग 3 माह से गायब हैं। अब इस मामले में आगरा पुलिस जाँच कर रही है।

मामले की जाँच में आगरा की सायबर पुलिस भी शामिल है। सायबर पुलिस को इस मामले में एक धर्मांतरण गैंग के सुराग मिले हैं, जो भारत के अलग-अलग हिस्सों में फैला हुआ है। अब इस मामले में जाँच चल रही है।

पहले एक को फँसाया, फिर दूसरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगरा के एक हिन्दू परिवार की बड़ी बेटी 2021 में गायब हो गई थी। पीड़ित परिवार ने बताया है कि यह बेटी आगरा के दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट से पढ़ी हुई है। इस लड़की की दोस्ती एक मुस्लिम लड़की से थी।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की दोस्ती सायमा नाम की एक लड़की से थी जो कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की रहने वाली थी। इस सायमा उर्फ़ खुशबू ने हिन्दू लड़की का ‘ब्रेनवॉश’ किया था। गायब हो चुकी बड़ी लड़की के पिता ने बताया कि इसी के चलते वह 2021 में गायब हुई थी।

गायब हुई लड़की के पिता के ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी सायमा के चलते दूसरे मजहब के प्रभाव में थी।

दूसरी का भी किया ब्रेनवॉश

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी इस कदर प्रभाव में आ गई कि उसने घर आने के बाद अपनी छोटी बहन का ही ब्रेनवॉश करना चालू कर दिया और इसमें सफल भी रही। इसके बाद 25 मार्च, 2025 को दोनों लडकियाँ आगरा स्थित घर से गायब हो गईं।

उनका कोई भी पता नहीं लगा। वह किसके साथ गईं और कहाँ गईं, इस संबंध में एक भी जानकारी परिवार के पास नहीं है। थक हार कर यह परिवार पुलिस के पास पहुँचा। पुलिस ने दोनों लड़कियों के बालिग़ होने को लेकर कार्रवाई करने में शुरुआत में ढिलाई बरती। हालाँकि, इस मामले में 4 मई, 2025 को FIR दर्ज हो गई।

ऑपइंडिया के पास इस मामले में दर्ज FIR कॉपी मौजूद है। FIR में पीड़ित पिता ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि सायमा ही उनकी दोनों बेटियों को ले गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सायमा उनकी लड़कियों की शादी करवाने के लिए ले गई है।

पुलिस जाँच में धर्मांतरण गैंग का खुलासा

मामले में FIR दर्ज होने के बाद जाँच चालू की गई। पुलिस की शुरूआती जाँच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस को पता चला है कि यह मामला फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ जैसा है। पुलिस ने बताया है कि यह दोनों बहने अब इस्लामी धर्मांतरण गिरोह का हिस्सा बन गईं हैं।

पुलिस ने इस मामले में यह भी पता किया है कि इस केस के तार जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और दिल्ली-NCR से भी जुड़े हैं। पुलिस आगे और भी जानकारियाँ निकाल रही हैं। इसके अलावा मामले को आगरा की सायबर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुलिस के सायबर एक्सपर्ट्स सोशल मीडिया अकाउंट्स और उनके मूवमेंट की जानकारी खँगाल रही हैं। पुलिस को कुछ सोशल मीडिया आईडी मिली हैं, जिनकी गतिविधि धर्मांतरण जैसे मामलों से जुड़ी हुई और संदिग्ध लग रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या अकाल तख्त के आदेश पर CM इस्तीफा दे दें? भगवंत मान विवाद और टिवाना का ऐतिहासिक सबक: जब जिन्ना के दवाब में झुके...

क्या धार्मिक संस्थाएँ निर्वाचित नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला कर सकती हैं? खिज्र हयात टिवाना के बहाने भगवंत मान विवाद का पूरा विश्लेषण।

दलित-जाट-तमिल कोई नहीं है हिंदू… मौलाना सज्जाद नोमानी खुले में कर रहा भारतीयों को तोड़ने का प्रयास: सनातनियों से करता है घृणा, तालिबानियों को...

वायरल वीडियो में मौलाना सज्जाद नोमानी ने हिंदुओं को बहुसंख्यक मानने से इनकार किया। पुराने तालिबान समर्थन और विवादित बयानों की चर्चा भी।
- विज्ञापन -