प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बन गए हैं। अमेरिका की बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कन्सल्ट (Morning Consult) ने जुलाई 2025 की अपनी सर्वे रिपोर्ट शुक्रवार (25 जुलाई 2025) को जारी की। इसके अनुसार, पीएम मोदी को 75% लोगों की अप्रूवल रेटिंग मिली है।
PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, रैंकिंग में पिछड़े ट्रंप और मेलोनी… जानें बाकी दिग्गजों का हाल
— AajTak (@aajtak) July 26, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता के रूप में उभरे हैं. बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी Morning Consult की ओर से जारी जुलाई 2025 की ताजा… pic.twitter.com/3QUwF3Fs3o
जानकारी के अनुसार, अमेरिका की बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने इसके लिए एक सर्वे किया था। सर्वे में 4 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक का डेटा शामिल किया गया है। इसके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के नेताओं में 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता हैं। सर्वे में विश्व के 20 से अधिक देशों के नेताओं की रेटिंग शामिल की गई है।
पीएम मोदी के सबसे लोकप्रिय नेता चुने जाने के बाद बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने लिखा, “एक अरब से ज्यादा भारतीयों के प्रिय और दुनिया भर में लाखों लोगों के सम्मान के पात्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मॉर्निंग कंसल्ट ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर में शीर्ष पर हैं। दुनिया भर में सर्वोच्च रेटिंग वाले और सबसे विश्वसनीय नेता। मजबूत नेतृत्व। वैश्विक सम्मान। भारत सुरक्षित हाथों में है।”
Loved by over a billion Indians and respected by millions across the globe, PM Narendra Modi tops the Morning Consult Global Leader Approval Tracker once again — the highest-rated and most trusted leader worldwide.
— Amit Malviya (@amitmalviya) July 26, 2025
Strong leadership. Global respect. Bharat is in safe hands. ? pic.twitter.com/eYbtiiyjmt
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को पीछे छोड़ जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे लंबे समय तक बने रहने वाले प्रधानमंत्री भी बन गए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में भाग लेने वाले कुल 75% लोगों ने PM मोदी को एक लोकतांत्रिक विश्व नेता के रूप में पसंद किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, मॉर्निंग कंसल्ट ने बताया कि लेटेस्ट अप्रूवल रेटिंग 4 से 10 जुलाई, 2025 तक इकट्ठा किए गए डेटा पर आधारित हैं। रेटिंग हर देश में वयस्कों के विचारों का सात दिन का सिंपल मूविंग एवरेज दिखाती हैं।

पीएम मोदी के बाद साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 59% के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई हैं। उन्हें 57% वोट मिले हैं। वहीं सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 44% वोट के साथ आठवें स्थान पर हैं।
लिस्ट में कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चौथे स्थान पर हैं। उन्हें 56% वोट मिले हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के एंथोनी अल्बानीस लिस्ट में 54% वोट के साथ पाँचवें स्थान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे कम वोटों के साथ पोलैंड के डोनाल्ड टस्क नौवें स्थान पर हैं। वहीं इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी दसवें स्थान पर हैं।


