Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस को 'ओपन हार्ट सर्जरी' की जरूरत, खड़गे के नेतृत्व में युवा हुए पार्टी...

कॉन्ग्रेस को ‘ओपन हार्ट सर्जरी’ की जरूरत, खड़गे के नेतृत्व में युवा हुए पार्टी से दूर- 3 साल में मैं खुद राहुल से नहीं मिल पाया: ओडिशा के पूर्व MLA मोहम्मद मोकीम ने सोनिया गाँधी को लिखा पत्र

ओडिशा के पूर्व MLA मोहम्मद मोकिम का श्रीमती सोनिया गांधी को लिखा एक तीखा लेटर, जिसमें कॉन्ग्रेस पार्टी की ऑर्गेनाइजशनल गिरावट और लीडरशिप की नाकामियों पर गहरा दुख जताया गया है।

पूर्व MLA मोहम्मद मोकिम ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कॉन्ग्रेस की ‘ओपन हार्ट सर्जरी’ की माँग की है। साथ ही कहा है कि वह 3 साल से कोशिशों के बावजूद राहुल गाँधी से नहीं मिल पाए। उन्होंने खड़गे के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पार्टी युवाओं से जुड़ नहीं पा रही है।

दरअसल चुनावों में लगातार हो रहे हार से कॉन्ग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हताश हैं। नेतृत्व की नाकामियों पर अब खुलकर बोलने के लिए मजबूर हो गए हैं। राहुल गाँधी की जमीनी कार्यकर्ताओं से ‘दूरी’ पर अब कॉन्ग्रेस के नेता सवाल खड़े कर रहे हैं। साथ ही पार्टी का नेतृत्व बुजुर्ग खरगे के हाथों से लेकर युवा हाथों में देने की माँग कर रहे हैं।

कॉन्ग्रेस को ‘ऑपन हार्ट सर्जरी’ की जरूरत- मोकिम

ओडिशा के पूर्व विधायक मोहम्मद मोकिम ने कहा कि पार्टी को एक ऑपन हार्ट सर्जरी की जरूरत है। हाल ही में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को उन्होंने एक तीखा पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक पतन, नेतृत्व की नाकामियों और तत्काल सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया है।

मोकिम ने चेतावनी दी है कि पार्टी बाहरी विरोधियों की वजह से नहीं, बल्कि पार्टी के अंदर लिए गए फैसलों की वजह से अपनी विरासत खो रही है।

दरअसल कॉन्ग्रेस में खलबली मची हुई है। पार्टी अपने ही जमीनी कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने में नाकाम दिख रही है। पंजाब और कर्नाटक में भूचाल के बाद अब ओडिशा से बवंडर उठने लगा है। बाराबाती कटक के पूर्व एमएलए ने पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी को पत्र लिख कर न सिर्फ राहुल गाँधी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को हटाने की माँग भी कर डाली है।

पूर्व एमएलए मोकिम का खत

तीन साल तक राहुल गाँधी से मिलने की कोशिश की- मोकिम

कॉन्ग्रेस नेता मोकिम ने कहा है कि आंतरिक फैसलों से पार्टी को नुकसान पहुँचा है। राहुल गाँधी पर आरोप लगाते हुए कॉन्ग्रेस नेता ने कहा कि अपनी विरासत बाहरी विरोधियों के कारण नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर लिए गए फैसलों के कारण कमजोर हुई है।

उन्होंने पत्र में कहा है कि विधायक होने के बावजूद, वह करीब 3 वर्षों तक राहुल गाँधी से मिलने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिल पाए। दरअसल राहुल गाँधी से मिलना उनके ‘पहुँच’ से बाहर था। कॉन्ग्रेस नेता के मुताबिक, राहुल से मिलने में नाकामी ये दिखाता है कि केंद्रीय नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच कितनी बड़ी खाई है।

मोकिम ने कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्र पर भी टिप्पणी की और कहा कि पार्टी मौजूदा नेतृत्व में देश के युवाओं से जुड़ने में असमर्थ है। उन्होंने प्रियंका गांधी को नेतृत्व संभालने का ‘जिम्मा’ देने की वकालत की। उन्होंने कहा कि ये स्थिति पहले कभी नहीं रही। पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले टूट रहे हैं इसलिए नई लीडरशिप की जरूरत है। पूर्व कॉन्ग्रेस अध्यक्ष पहल कर नई लीडरशिप को आगे लाएँ, ताकि पार्टी में नई जान लाई जा सके।

इस पत्र से ओडिशा कॉन्ग्रेस के भीतर चल रहे आपसी खींचतान, कलह और असंतोष को भी उजागर किया गया है। उनका कहना है कि जब कोई नेता अपने ही विधानसभा में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाता है, तो कार्यकर्ताओं का स्वाभाविक रूप से भरोसा कम हो जाता है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता भाई-भतीजावाद से परेशान हैं।

पत्र में उन्होंने ओडिशा के अध्यक्ष भक्त चरण दास के खिलाफ हमला बोला है। तीन चुनाव हार चुके भक्तचरण दास को राज्य का नेतृत्व सौंप दिया गया। इतना ही नहीं वे ऐसी विचारधारा से जुड़े थे, जो कॉन्ग्रेस की कभी नहीं रही है।

अध्यक्ष के बेटे ने कोसल राज्य का समर्थन क्यों किया- मोकिम

उन्होंने ओडिशा से अलग कोसल राज्य बनाने की माँग का समर्थन करने पर प्रदेश अध्यक्ष के बेटे विधायक सागर पर भी हमले किए। उन्होंने दावा किया कि इससे पार्टी में अशांति पैदा हुई।

ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भक्त चरण दास की नियुक्ति फरवरी 2025 में हुई है। उस वक्त प्रदेश अध्यक्ष की रेस में मोकिम भी शामिल थे।

राज्य के लोगों के घटते भरोसे के एक सबूत के तौर पर भक्त चरण दास के संसदीय क्षेत्र का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर फरवरी में उपचुनाव हुआ था, जिसमें कॉन्ग्रेस की शर्मनाक हार हुई। कॉन्ग्रेस यहाँ 83000 मतों से हारी। ये दिखाता है कि प्रदेश अध्यक्ष के गढ़ में भी जनता उन्हें पसंद नहीं करती है।

पार्टी का किसी मुद्दे पर स्टेंड साफ नहीं है। इससे हजारों जमीनी स्तर के कार्यकर्ता भ्रमित, दिशाहीन और निराश हैं। कई ईमानदार कार्यकर्ता इसकी वजह से पार्टी से किनारा कर चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

रुपम
रुपम
रुपम के पास 20 साल से ज्यादा का पत्रकारिता का अनुभव है। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा। जी न्यूज से टेलीविज़न न्यूज चैनल में कामकाज की शुरुआत। सहारा न्यूज नेटवर्क के प्रादेशिक और नेशनल चैनल में टेलीविज़न की बारीकियाँ सीखीं। सहारा प्रोग्रामिंग टीम का हिस्सा बनकर सोशल मुद्दों पर कई पुरस्कार प्राप्त डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया। एडिटरजी डिजिटल हिन्दी चैनल में न्यूज एडिटर के तौर पर काम किया।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता बनर्जी का बंगाल था कैसा, कोई रंजीता प्रमाणिक से पूछे: एसिड अटैक में जल गया पूरा शरीर, व्हीलचेयर पर सिमटी जिंदगी, सत्ता बदलने...

पश्चिम बंगाल से भोपाल तक पलायन को मजबूर, तेजाब हमला और कोलकाता लौटने का डर... जानिए रंजीता प्रमाणिक और उनके परिवार की पूरी कहानी।

1768962 ने दी 12वीं की परीक्षा, 404319 ने माँगी आंसर शीट की स्कैन कॉपी, ब्लर कॉपीज में मनमर्जी से दिए नंबर: जानिए CBSE के...

CBSE में OSM सिस्टम के इस्तेमाल और कॉपियों में गड़बड़ी के बाद अब हर चौथा छात्र अपनी स्कैन कॉपी माँग रहा है। AI की भूमिका का पूरा सच जानिए।
- विज्ञापन -