Homeदेश-समाज'मैं मंदिर ले जाने के पैसे नहीं लेता' कहकर रिक्शा चालक जुबैर ने फँसाया,...

‘मैं मंदिर ले जाने के पैसे नहीं लेता’ कहकर रिक्शा चालक जुबैर ने फँसाया, घर में घुसकर किया रेप: पढ़िए राजकोट की हिंदू पीड़िता की आपबीती

पीड़ित हिंदू महिला का आरोप है कि जुबैर उसे एक दरगाह पर ले गया था और उसे ताबीज पहनाने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, उसे जबरन इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

गुजरात के राजकोट में एक हिंदू महिला के साथ रेप के आरोप में रिक्शा चालक जुबैर कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। 25 मार्च 2026 को दर्ज इस मामले की पीड़िता हाल ही में सामने आई और मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि किस तरह जुबैर ने उसके साथ जबरदस्ती की और उस पर धर्मांतरण का दबाव भी बनाया।

पीड़िता और उनकी मदद करने वाले विश्व हिंदू परिषद के नेताओं का कहना है कि आरोपित खुद को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताता था। महिला ने बताया कि चार साल पहले उन्होंने मंदिर जाने के लिए एक रिक्शा लिया था। उस समय जुबैर ने कहा था कि वह मंदिर जाने के पैसे नहीं लेता और इसी बहाने उसने महिला से संपर्क बढ़ाने की कोशिश की।

घर का पता जानने के बाद वह उसके घर आने लगा। महिला का आरोप है कि इसके बाद जुबैर कुरैशी बार-बार जबरदस्ती घर में घुसता और उसका शारीरिक शोषण करता था। वह किसी को नहीं बताने के लिए कहता और धमकी देता था कि फोटो-वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता ने आगे बताया कि जुबैर ने उसका बाहर निकलना और जीना मुश्किल कर दिया था।

एक बार महिला ने पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय जुबैर को समझाकर छोड़ दिया। कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने की वजह से उसने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि जुबैर उसे एक दरगाह पर भी ले गया था, जहाँ ताबीज पहनाने की कोशिश की गई। उसने धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाया।

पीड़िता का कहना है कि जुबैर की वजह से वह कोई हिंदू त्योहार भी नहीं मना पाती थीं। उसने आरोपित के परिवार से संपर्क करने की कोशिश भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

मैं आम आदमी पार्टी से हूँ, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता: पीड़िता को धमकाता था जुबैर

महिला ने आरोप लगाया कि जुबैर धमकी देते हुए कहता था, “मैं आम आदमी पार्टी का आदमी हूँ, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता।” इसी वजह से शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि आरोपित के डर से उन्हें 3-4 बार घर बदलना पड़ा और सिम कार्ड भी बदलने पड़े, लेकिन हालात में कोई खास बदलाव नहीं आया।

आखिरकार पीड़िता ने सूरत के बजरंग दल से संपर्क किया, जहाँ से उसे राजकोट विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं से जोड़ा गया। VHP के कार्यकर्ता उसे लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुँचे और वहाँ शिकायत दर्ज कराई। कमिश्नर के आदेश के बाद ही जुबैर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार विभाग के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र भावाणी ने बताया कि महिला के साथ न सिर्फ शारीरिक शोषण हुआ, बल्कि मारपीट भी की जाती थी। उन्होंने कहा कि आरोपित जुबैर खुद को आम आदमी पार्टी का बताकर महिला को डराता था और कहता था कि पुलिस भी उसकी जेब में है, इसलिए कोई उसकी शिकायत नहीं सुनेगा।

VHP के पदाधिकारियों का कहना है कि पीड़िता ने कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में महिला ने सोशल मीडिया के जरिए विश्व हिंदू परिषद से संपर्क किया, जिसके बाद उनकी टीम पुलिस के पास पहुँची और शिकायत दर्ज कराने में मदद की।

गौरतलब है कि VHP की मदद से FIR दर्ज होने के बाद आजीडेम पुलिस ने आरोपित जुबैर के खिलाफ BNS की धारा 64(2)(m), 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपित जेल में है। उसने सेशंस कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।

मूल रुप से यह रिपोर्ट गुजराती में प्रकाशित है। मूल रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

લિંકન સોખડિયા
લિંકન સોખડિયા
Journalist | Editor | Multimedia Producer Bridging the gap between ground reality and digital storytelling. Specializing in hard-hitting regional news, investigative reports, and high-impact digital media production.

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -