Homeविविध विषयमनोरंजनKGF स्टार यश सहित सैंडलवुड से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर IT विभाग...

KGF स्टार यश सहित सैंडलवुड से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर IT विभाग का छापा; मिली बड़ी सफलता

साल 2017-18 में आयकर विभाग ने अकेले कर्नाटक और गोवा क्षेत्र से 12,268 करोड़ रुपयों के गुप्त आय और संपत्ति को पकड़ा है जो कि अपने आप में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री पर इनकम टैक्स के छापे से आईटी विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। ख़बरों के अनुसार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी से आईटी विभाग को कुल 109 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता चला है जिसका कोई हिसाब-किताब नहीं है। इसके अलावे 25.3 किलो सोने के गहने भी बरामद किये गए। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया;

“इन छापों से कई मामलों से जुड़े सबूत बरामद हुए। छिपाई गई आय का आंकड़ा इस से कहीं ज्यादा होगा।”

आईटी अधिकारीयों के अनुसार उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की 11 करोड़ की छिपाई गई संपत्ति जब्त की। बता दें की कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को सैंडलवुड भी कहा जाता है। आयकर विभाग द्वारा की गई इस मैराथन छापेमारी में 180 अधिकारी शामिल थे जिन्होंने कुल 21 ठिकानों पर तालाशी ली और 5 जगह सर्वे भी किया। अधिकारीयों ने मीडिया को अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पता चला था की इंडस्ट्री के कुछ अभिनेताओं के साथ-साथ कैमरामैन और क्रू के कुछ सदस्य भी अपनी आय पर कर का भगतां नहीं कर रहे थे।

जिन अभिनेताओं के ठिकानों पर छापे पड़े उसमे हाल ही में आई सुपरहिट कन्नड़ फिल्म केजीेएफ के स्टार यश भी शामिल थे। इनके अलावे कन्नड़ दिवंगत कन्नड़ अभिनेता राजकुमार के पुत्र शिव राजकुमार, पुनीत कुमार और प्रसिद्ध अभिनेता सुदीप के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। इनके अलावा कुछ फिल्म निर्माताओं के ठिकानों पर भी छापे मारे गए जिनमे प्रमुख तौर पर रॉकलाइन वेंकटेश और सीआर मनोहर के नाम शामिल हैं। इन छापों के बाद आयकर विभाग ने एक अपील जारी करते हुए कहा कि सैंडलवुड के लोग एकाउंटिंग स्टैण्डर्ड का पालन करें।

अधिकारीयों ने बताया कि सभी जब्त संपत्ति को आगे जाँच के लिए सीनियर अधिकारीयों के पास भेजा जायेगा और अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले में अभियोग भी फाइल किया जा सकता है और सम्बंधित लोगों को पूछताछ के लिए भी बुलाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म निर्माताओं के घरों से ऑडियो बिक्री, सैटेलाइट राइट्स, डिस्ट्रीब्यूशन से आने वाले अघोषित कैश की रसीदें सही कई ऐसी चीजें मिली है जो कि जाँच के दायरे में है। इसके अलावे अधिकारीयों ने कहा की आयकर विभाग के लोग जल्द ही सैंडलवुड के लोगों से मिलेंगे और उन्हें समझायेंगे कि आयकर फाइल करना आवश्यक है।

बता दें कि साल 2017-18 में आयकर विभाग ने अकेले कर्नाटक और गोवा क्षेत्र से 12,268 करोड़ रुपयों के गुप्त आय और संपत्ति को पकड़ा है जो कि अपने आप में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -