Homeदेश-समाजबीजेपी नेता की दरांती से काटकर सरेआम हत्या: जाँच शुरू, खंगाली जा रही है...

बीजेपी नेता की दरांती से काटकर सरेआम हत्या: जाँच शुरू, खंगाली जा रही है CCTV फुटेज

40 वर्षीय भाजपा नेता विजया रघु एक चाय की दुकान पर गए थे, जहाँ तीन हमलावरों ने उन पर दरांती से हमला कर दिया। हमले के बाद वहाँ मौजूद लोगों के बीच अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया।

तमिलनाडु के त्रिची में 40 वर्षीय भाजपा नेता विजयाराकू की सोमवार (27 जनवरी) को तड़के पर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को आज सुबह क़रीब 5:30 बजे अंजाम दिया गया।

ख़बर के अनुसार, विजयाराकू एक चाय की दुकान पर गए थे, जहाँ तीन हमलावरों ने उन पर दरांती से हमला कर दिया। हमले के बाद वहाँ मौजूद लोगों के बीच अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया।

बीजेपी तमिलनाडु ने हत्या के सन्दर्भ में अपने ट्विटर हैंडल से बताया कि भाजपा मंडल सचिव विजयराकू को इस्लामिक आतंकवादियों ने मार डाला। साथ ही यह भी लिखा गया कि अलगाववादी राजनीति को रोका जाना चाहिए और सभी लोगों को एकजुट होना चाहिए।

फ़िलहाल, पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। बीजेपी नेता रघु तमिलनाडु के पलकराई में पार्टी के जोनल सेक्रेटरी थे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने त्रिची के सरकारी अस्पताल के बाहर हत्या के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन करते हुए आरोपितों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने की माँग की। हालाँकि, पुलिस के आश्वासन पर आंदोलनकारियों ने विरोध-प्रदर्शन वापस ले लिया।

ANI की ख़बर के अनुसार, गाँधी नगर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। ग़ौरतलब है कि हत्या से पहले विजयाराकू ने गाँधी नगर पुलिस में एक मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने मोबाइल चोरी होने की बात कही थी, हालाँकि, बाद में उन्होंने यह मुकदमा वापस ले लिया था।

बंगाल: BJP नेता शेख आमिर खान को TMC के गुंडों ने तलवार से काटा, 2 महिलाएँ गिरफ्तार

दार्जिलिंग में TMC की गुंडई: खुखरी, चाकू, पत्थर से भाजपा सांसद पर जानलेवा हमला, कई घायल

लहूलुहान बंगाल: मारे जा रहे BJP कार्यकर्ता, आखिर कब टूटेगी लिबरलों की चुप्पी

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -