Thursday, May 9, 2024
HomeराजनीतिBJP में स्टार शटलर साइना नेहवाल, दिल्ली के चुनावी प्रचार में उतार सकती है...

BJP में स्टार शटलर साइना नेहवाल, दिल्ली के चुनावी प्रचार में उतार सकती है पार्टी

साइना नेहवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में खेल को आगे ले जाने के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने 'खेलो इंडिया' मूवमेंट की भी तारीफ की। साइना ने कहा कि वो देश और देश के लोगों के लिए और ज्यादा मेहनत करेंगी।

स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात के बाद अपनी बहन चन्द्रांशु के साथ भाजपा ज्वाइन की। हरियाणा में जन्मीं साइना कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर ओलम्पिक तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुकी हैं। उनसे पहले पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह और पहलवान बबिता फोगाट भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। इन दोनों ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थामा था।

साइना नेहवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में खेल को आगे ले जाने के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने ‘खेलो इंडिया’ मूवमेंट की भी तारीफ की। साइना ने कहा कि वो देश और देश के लोगों के लिए और ज्यादा मेहनत करेंगी।

साइना नेहवाल पिछले दिनों में कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोदी सरकार की नीतियों की तारीफ कर चुकी हैं। हाल ही में जब पीएम मोदी ने रामलीला मैदान में भाषण दिया था, तब साइना ने उनके सम्बोधन की प्रशंसा की थी।

ख़बरों में कहा जा रहा है कि साइना नेहवाल दिल्ली चुनाव में भी भाजपा के लिए प्रचार करेंगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कैडर में जोश भरने के लिए साइना का प्रचार अभियान अहम साबित हो सकता है। खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित की जा चुकीं साइना युवाओं के बीच पहले से ही ख़ासी लोकप्रिय हैं।

29 वर्षीय साइना नेहवाल अब तक 24 अंतर्राष्ट्रीय टाइटल जीत चुकी हैं। विश्व की पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ये उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बैडमिंटन प्लेयर बनी थीं। इससे पहले प्रकाश पादुकोण ने ये उपलब्धि हासिल की थी।

खुली केजरीवाल के ‘शिक्षा क्रांति’ के दावों की पोल, अमित शाह ने बदला दिल्ली चुनाव का रुख

‘सरकार में आते ही दिल्ली की सभी 54 अवैध मस्जिद-मदरसे, कब्रिस्तान को गिराएगी BJP’

जिससे थी उम्मीदें, वो बेवफा निकला: ‘सरजी’ के गले का फाँस बना शाहीन बाग़, बिगड़ा चुनावी गणित

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

साउथ में PM मोदी का जलवा: रोड शो में उमड़ी भारी भड़ी, रथ पर सवार प्रधानमंत्री का झलक पाने के लिए बेताब दिखे लोग;...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण भी रथ पर मौजूद रहे।

‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा असली मालिकों को सौंपा जाए’: जैन संतों उस मंदिर का किया दौरा, जिसे मुस्लिम आक्रांता कुतुबद्दीन ऐबक ने तोड़कर बना...

जैन भिक्षुओं और उनके अनुयायियों ने अपनी यात्रा के दौरान मस्जिद के केंद्रीय क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया। मुनि सुनील सागर ने स्थल पर पत्थर के मंच पर दस मिनट तक प्रवचन किया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -