Homeराजनीतिकमलनाथ के गृह क्षेत्र में जेसीबी से ढहा दी गई छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा,...

कमलनाथ के गृह क्षेत्र में जेसीबी से ढहा दी गई छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा, शिवसेना ने साधी चुप्पी

लोग शिवसेना से सवाल पूछ रहे हैं, जो कॉन्ग्रेस के साथ मिल कर सरकार चला रही है। मध्य प्रदेश में भी कॉन्ग्रेस की ही सरकार है। कमलनाथ राज्य में संगठन और सरकार, दोनों के ही मुखिया है। सबसे बड़ी बात ये है कि छिदंवाड़ा कलमलनाथ का संसदीय क्षेत्र रहा है।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिराए जाने को लेकर चहुँओर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। खासकर महाराष्ट्र में प्रदर्शन जोरों ओर है। लोग शिवसेना से सवाल पूछ रहे हैं, जो कॉन्ग्रेस के साथ मिल कर सरकार चला रही है। मध्य प्रदेश में भी कॉन्ग्रेस की ही सरकार है। कमलनाथ राज्य में संगठन और सरकार, दोनों के ही मुखिया है। सबसे बड़ी बात ये है कि छिदंवाड़ा कलमलनाथ का संसदीय क्षेत्र रहा है। वो लम्बे समय से यहाँ से सांसद रहे हैं। फ़िलहाल उनके बेटे यहाँ से सांसद हैं। कमलनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद छिंदवाड़ा से ही विधायक भी बने।

शिवाजी की प्रतिमा को जेसीबी से हटाने की घटना सौंसर में मोहगाँव तिराहे की है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना को लेकर कॉन्ग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि क्या छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना आदर्श मानने वाली शिवसेना ये अपमान सह पाएगी? कॉन्ग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि भाजपा झूठ परोस कर प्रदेश की जनता को भ्रमित और गुमराह कर रही है। जनवरी में ही उक्त स्थान पर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा की स्थापना को लेकर स्थानीय जनता ने प्रशासन को ज्ञापन दिया था

प्रशासन ने दावा किया है कि हिन्दू संगठनों ने बिना अनुमति शिवाजी की प्रतिमा की स्थापना कर दी थी। इसके बाद प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ पहुँची और शिवाजी की प्रतिमा को हटा दिया गया। मंगलवार (फरवरी 11, 2020) को बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और उन्होंने प्रशासन व सरकार के ख़िलाफ़ जम कर नारेबाजी की। दुकानें खुली नहीं। एक तरह से पूरा शहर बंद रहा। युवाओं ने रैली निकाल कर प्रतिमा को फिर से स्थापित किए जाने की माँग की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना को लेकर दुःख जताया है। वहीं विधायक विजय चौरे ने प्रशासन के साथ बैठक के बाद आश्वासन दिया कि 19 फरवरी शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी और मोहगाँव तिराहे पर प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -