Homeदेश-समाजकेमिकल प्लांट में गैस रिसाव: अब तक कुल 8 की मौत, विशाखापट्टनम में लगभग...

केमिकल प्लांट में गैस रिसाव: अब तक कुल 8 की मौत, विशाखापट्टनम में लगभग 5000 से ज्यादा लोग बीमार

आरआर वेंकटपुरम स्थित विशाखा एलजी पॉलिमर कंपनी से खतरनाक जहरीली गैस का रिसाव हुआ है। इसमें एक बच्चे सहित तीन की मौत हो चुकी है। आंखों में जलन और साँस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस, फायर टेंडर, एंबुलेंस मौके पर उपस्थित है।

आन्ध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के वेंकटपुरम गाँव में बृहस्पतिवार (मई 07, 2020) सुबह कैमिकल गैस लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई, इनमें एक बच्चा भी शामिल है। यह हादसा आन्ध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में हुआ है।

ANI के अनुसार, आरआर वेंकटपुरम स्थित विशाखा एलजी पॉलिमर कंपनी से खतरनाक जहरीली गैस का रिसाव हुआ है। इसमें एक बच्चे सहित तीन की मौत हो चुकी है। आंखों में जलन और साँस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस, फायर टेंडर, एंबुलेंस मौके पर उपस्थित है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गैस रिसाव से करीब एक हजार से ज्यादा लोग बीमार पड़े हैं। यह गैस रात 3 बजे लीक हुई।

दैनिक भास्कर के अनुसार जिला चिकित्सा और स्वास्थ्य अफसर ने तीन मौतों की पुष्टि की है। इस घटना के बाद से प्लांट के आसपास के 3 किमी इलाके में तनाव फैल गया है। वेंकटपुरम गाँव के आसपास लोगों ने साँस लेने में दिक्कत की शिकायत की है और कई लोगों को चक्कर भी आए। जबकि, कुछ लोगों के शरीर में लाल चकते भी पड़ गए।

इस मामले पर अन्य जानकारी आनी अभी बाकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -