Homeदेश-समाजस्कूल बस के नीचे आई बकरी, MP में समुदाय विशेष ने घेर कर की...

स्कूल बस के नीचे आई बकरी, MP में समुदाय विशेष ने घेर कर की पत्थरबाज़ी, 9 बच्चे घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रफीक, शकील, राशिद, आरिफ, साबिर, हाकिम, नईम, नसीर, जावेद, नौशाद और मोहम्मद अल्पेश के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश के इंदौर के काजी पलासिया में बच्चों की एक स्कूल बस के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। ड्राइवर ने बच्चों की जान बचाने की कोशिश में बस को एक खेत में खड़ा कर दिया। उसी वक़्त खेत में चरने गई बकरियों में से एक की मौत हो गई।

इस बात से गुस्साए बकरी का मालिक रिजवाना उग्र हो गया और बस में घुसकर बस चालक मुकेश की पिटाई शुरू कर दी। बाद में उनके बेटे मोहम्मद अल्पेश ने अपने दोस्तों को फोन किया जिन्होंने स्कूल बस पर पथराव शुरू कर दिया।

उस समय बस के अंदर लगभग 50 छात्र थे। पथराव से बस की खिड़कियाँ टूट गई, जिससे स्कूली बच्चे चोटिल हो गए। बस में बच्चों के साथ जाने वाले शिक्षकों में से एक ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो भी असफल रहा।

पास के ही सरकारी स्कूल के एक सुरक्षा गार्ड ने आकर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बुलाया जिन्होंने आकर बच्चों को अस्पताल पहुँचाया। इस पत्थरबाज़ी बस के शीशे टूटने से 6 से 14 साल के नौ बच्चे घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रफीक, शकील, राशिद, आरिफ, साबिर, हाकिम, नईम, नसीर, जावेद, नौशाद और मोहम्मद अल्पेश के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई, साथ ही रिजवाना के अतिरिक्त 8 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। हकीम के कहने पर चालक मुकेश के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -