Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस प्रवक्ता संजय झा को कोरोना, ट्वीट कर कहा- संक्रमण को हल्के में न...

कॉन्ग्रेस प्रवक्ता संजय झा को कोरोना, ट्वीट कर कहा- संक्रमण को हल्के में न लें…

संजय झा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूँ। मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं। मैं अगले 10-12 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में हूँ। कृप्या इस संक्रमण को हल्के में न लें, यह किसी को भी हो सकता है। सभी अपना ध्यान रखें।"

कॉन्ग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय झा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।

संजय झा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूँ। मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं। मैं अगले 10-12 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में हूँ। कृप्या इस संक्रमण को हल्के में न लें, यह किसी को भी हो सकता है। सभी अपना ध्यान रखें।”

इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे लोगों की तलाश में जुट गई है, जो कुछ दिनों के भीतर किसी न किसी रूप में उनके करीब आए हैं। हालाँकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि वे कैसे संक्रमित हुए।

बता दें कि संजय झा वर्ष 2013 से ही कॉन्ग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वे अक्सर राजनीतिक मामलों को लेकर टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष रखते हैं।

आपको बता दें कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन 4.0 के तहत लोगों को काफी राहत दी गई है, लेकिन चिंता का विषय यह है कि लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3583, जबकि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 1,18,447 हो गई है। इनमें से 66,330 केस एक्टिव हैं। वहीं अभी तक 48533 मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने घरों को लौट चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हर कब्र-दरगाह वक्फ की प्रॉपर्टी नहीं: मद्रास हाई कोर्ट, कहा- सिर्फ इस्लाम से जुड़े होने के कारण बोर्ड नहीं कर सकता कब्जा; जानिए क्या...

मद्रास हाईकोर्ट ने तमिनलाडु वक्फ बोर्ड के 240 साल पुराने दरगाह को वक्फ संपत्ति बताने के दावे को खारिज कर दिया। कोर्ट ने दरगाह की भूमि पर पारिवारिक दावा माना।

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।
- विज्ञापन -