HomeराजनीतिAAP विधायक पर छापा, IT अधिकारियों ने ₹2 करोड़ कैश के साथ पकड़ा

AAP विधायक पर छापा, IT अधिकारियों ने ₹2 करोड़ कैश के साथ पकड़ा

आयकर विभाग ने विधायक बाल्यान के साथ उनके एक रिश्तेदार को भी पकड़ा है। इनकम टैक्स विभाग के 8 अधिकारियों की टीम विधायक और सोलंकी के रिश्तेदार से पूछताछ कर रही है।

आयकर विभाग ने शुक्रवार (मार्च 08, 2019) को आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान के घर पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने ₹2 करोड़ कैश बरामद किए हैं। इनकम टैक्स की टीम फिलहाल नरेश बाल्यान से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, आईटी टीम उनके ठिकाने पर छापा मारने पहुँची ही थी, तभी AAP विधायक बाल्यान वहाँ ₹2 करोड़ के साथ अधिकारियों से टकरा गए थे। टीम ने इसके बाद उन्हें पकड़ लिया था। आयकर विभाग ने नरेश बाल्यान को द्वारका सेक्टर 12 पॉकेट 6 के फ्लैट नंबर 86 से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट किसी प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस है। आयकर विभाग की दो टीमों ने ये छापेमारी की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दफ्तर प्रदीप सोलंकी नाम के प्रॉपर्टी डीलर का बताया जा रहा है। प्रदीप सोलंकी की पहले मौत हो चुकी है। आयकर विभाग ने विधायक बाल्यान के साथ उनके एक रिश्तेदार को भी पकड़ा है। इनकम टैक्स विभाग के 8 अधिकारियों की टीम विधायक और सोलंकी के रिश्तेदार से पूछताछ कर रही है।

‘रुपया जिससे भी मिलता है ले लो’ जैसे कालजयी वाक्य कहने वाले आम आदमी पार्टी अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि उनके पास हरियाणा में चुनाव लड़ने के लिए रूपए नहीं हैं। जबकि उनके विधायक करोड़ों रुपए लेकर खुलेआम घूम रहे हैं।

आप विधायक बाल्यान इससे पहले विवादों में तब घिरे थे, जब उन्होंने दावा किया था कि दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश जैसे अधिकारियों को विकास कार्य में बाधा डालने के लिए पीटा जाना चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -