HomeराजनीतिPM मोदी से मिलकर वे जल्द ही बन जाएँगे मुंबई के सेलिब्रिटी मैनेजर: सोनू...

PM मोदी से मिलकर वे जल्द ही बन जाएँगे मुंबई के सेलिब्रिटी मैनेजर: सोनू सूद पर बरसे शिवसेना सांसद संजय राउत

संजय राउत ने सामना के एक लेख में कहा है कि लॉकडाउन में एक नए 'महात्मा' आ गए हैं, जिसे लोग सोनू सूद कहते हैं। कहा जा रहा है कि इस एक्टर ने लाखों प्रवासियों को उनके राज्यों में भेजा है। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने भी 'महात्मा सूद' की तारीफ की है।

देश में जारी लॉकडाउन के बीच मुंबई शहर के आसपास और महाराष्ट्र के विभिन्न इलाको में फँसे श्रमिक मजदूरों को उनके घरों तक पहुँचाने में लगे फिल्म अभिनेता सोनू सूद को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने तीखी टिप्पणी की है।

राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में सोनू सूद पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि जल्द ही वो प्रधानमंत्री पीएम मोदी से मिलकर मुंबई के सेलिब्रिटी मैनेजर बन जाएँगे।

संजय राउत ने सामना के एक लेख में कहा है कि लॉकडाउन में एक नए ‘महात्मा’ आ गए हैं, जिसे लोग सोनू सूद कहते हैं। कहा जा रहा है कि इस एक्टर ने लाखों प्रवासियों को उनके राज्यों में भेजा है। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने भी ‘महात्मा सूद’ की तारीफ की है। ऐसा लग रहा है कि केंद्र और राज्य सरकारें प्रवासियों को भेजने के लिए कोई काम नहीं कर रही हैं।

राउत ने ये भी सवाल उठाया है कि जब राज्य सरकारें प्रवासियों को आने नहीं दे रही हैं तो फिर वो आखिर कहाँ जा रहे हैं। संजय राउत कहा, “सोनू सूद एक अच्छे अभिनेता हैं। जो काम उन्होंने किया है वह भी अच्छा है, लेकिन इस बात की संभावना है कि इसके पीछे कोई राजनैतिक निर्देशक हो।”

आपको बता दें कि इससे पहले 31 मई को सोनू सूद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। इस दौरान राज्यपाल ने सोनू सूद के कामों की जमकर तारीफ की थी।

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद उन प्रवासियों के लिए बसों की व्यवस्था कर रहे हैं जो देश के अन्य हिस्सों में फँस गए हैं। उन्होंने सैकड़ों बसों की व्यवस्था की है और हजारों प्रवासी श्रमिकों को घर भेजा है। वह लगातार बिना रुके ये काम कर रहे हैं और अब तो उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर भी इसके लिए जारी कर दिया है।

उनके इस काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। हालाँकि इससे पहले सोनू सूद कॉन्ग्रेस के निशाने पर भी आ चुके हैं। राज्यपाल से मुलाकात के बाद कॉन्ग्रेस समर्थकों ने उन पर हमला बोल दिया था।

कॉन्ग्रेस ने सोनू सूद को बीजेपी का एजेंट करार देते हुए कहा कि वो अच्छा काम इसलिए कर रहे हैं, ताकि राज्य में कॉन्ग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार को बुरा दिखाया जा सके।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता से ज्यादा अभिषेक बनर्जी से क्यों नाराज है बंगाल? सत्ता, घोटालों और अहंकार की राजनीति ने कैसे बनाया जनता के गुस्से का सबसे...

बंगाल में TMC की करारी हार के बाद जनता का सबसे बड़ा निशाना ममता बनर्जी के भतीजे और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी बने हैं।

आज जहाँ से पकड़ा गया है आतंकी मोहम्मद शेख, वहीं के रहने वाले थे बाटला हाउस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी: ‘आतंक की नर्सरी’...

यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाकर Target Killing की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अब वो आतंकी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
- विज्ञापन -