Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षामारा गया हिजबुल आतंकी उमर: सरपंच अजय पंडिता की मौत का सुरक्षाबलों ने लिया...

मारा गया हिजबुल आतंकी उमर: सरपंच अजय पंडिता की मौत का सुरक्षाबलों ने लिया बदला

8 जून को कश्मीर घाटी में अनंतनाग के लरकीपोरा इलाके में सरपंच अजय पंडिता की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देते ही आतंकी मौके से फरार हो गए थे। लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि आतंकी इसी इलाके में ही छिपे हुए हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने हालिया मुठभेड़ में उमर को मार गिराया।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी उमर को मारकर सुरक्षाबलों ने सरपंच अजय पंडिता की मौत का बदला ले लिया। इस बात का खुलासा आईजी विजय कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि इस आतंकी ने ही सरपंच अजय की हत्या को अंजाम दिया था। इसकी पुष्टि एक प्रत्यक्षदर्शी ने की है। हालाँकि, फॉरेंसिक रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा कि पिछले हफ्ते हिजबुल के 2 आतंकियों को मार गिराया गया था, जिसमें उमर भी शामिल था। उमर ने ही सरपंच अजय पंडिता की हत्या की थी। आईजी विजय कुमार ने कहा, “हम हर सरपंचों को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते हैं, लेकिन जिसको भी खतरा है, वह हमारे पास आए।”

उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षाबलों की मुस्तैदी की वजह से ही आज आतंकियों में डर बैठने लगा है। अब तक 94 आतंकियों को मारा जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि उत्तर कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए।

आतंकवाद का दामन थामने वालों की संख्या में भारी गिरावट की पुष्टि करते हुए आईजी ने कहा कि हम हमेशा नए भर्ती हुए आतंकवादियों को एनकाउंटर से पहले आत्मसमर्पण करने के लिए कह रहे हैं। आईजी ने कहा कि ऐसे भटके हुए युवाओं के माता-पिता से अनुरोध कर रहे हैं कि वे अपने बच्चों से सामान्य जीवन में लौटने के लिए अपील करें।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों 8 जून को कश्मीर घाटी में अनंतनाग के लरकीपोरा इलाके में सरपंच अजय पंडिता की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देते ही आतंकी मौके से फरार हो गए थे। लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि आतंकी इसी इलाके में ही छिपे हुए हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने हालिया मुठभेड़ में उमर को मार गिराया।

अजय पंडिता की हत्या का मामला सामने आने के बाद कॉन्ग्रेस नेता शशि थरूर ने इस आतंकी हमले को मुख्यत: कॉन्ग्रेस पर हमला बताया था। जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड अभिनेता तक ने उनकी विचारों पर सवाल उठाए थे। वहीं, अजय पंडिता की बेटी ने इस बयान को लेकर कहा था कि उनके पिता की मौत पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -