Homeविविध विषयअन्यगाय से बिछड़ना नहीं हुआ बर्दाश्त, एक किलोमीटर तक गाड़ी के पीछे भागता रहा...

गाय से बिछड़ना नहीं हुआ बर्दाश्त, एक किलोमीटर तक गाड़ी के पीछे भागता रहा सांड: Video हुआ Viral

कौन कहता है जानवर आपस में प्यार नहीं करते? गाय लक्ष्मी और सांड मंजामलई का प्यार इसका उदाहरण है। जब मालिक ने गाय लक्ष्मी को बेचा और उसे गाड़ी में चढ़ाकर ले जाया जाने लगा तो सांड ने एक किलोमीटर तक दौड़ कर...

तमिलनाडु के मदुरई में एक दिल छू जाने वाली घटना सामने आई है। वहाँ सांड और गाय की दोस्ती का एक अनोखा नजारा उस समय देखने को मिला, जब गाय को गाड़ी में बैठाकर सांड से दूर किया जाने लगा। अपने पास से गाय को दूर जाता देख सांड ने गाड़ी का करीब 1 किलोमीटर तक भागकर पीछा किया और फिर गाड़ी रुकवा कर गाय को देखता रहा।

इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि सांड लॉरी के पीछे-पीछे भाग रहा है और फिर बाद में गाड़ी रुकवा कर अपना सिर चिपका कर गाड़ी से खड़ा हो गया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांड गाड़ी के आगे पीछे घूम रहा है और सिर्फ़ गाय को ही देख रहा है। गाय और सांड के बीच इस गहरे रिश्ते को देखकर दोनों को वापस मिलवा दिया गया है और उन्हें माला पहना कर उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना 14 जुलाई 2020 को पालमेडु की है। यहाँ चाय की दुकान चलाने वाले मुनियांदिराजा अपनी एक गाय लक्ष्मी और सांड मंजामलई का पालन पोषण करते हैं। वे इस घटना पर बताते हैं कि उन्होंने जब अपनी गाय लक्ष्मी को बेचा तो उसे गाड़ी में चढ़ाकर ले जाया जाने लगा। लेकिन सांड को अलग होने का दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने उस गाड़ी का एक किलोमीटर तक पीछा किया और रोकने का प्रयास किया।

इस घटना को देखकर तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री के बेटे जयप्रदीप ने गाय को वापस से पैसे देकर खरीदा और मंदिर में दान करके वापस से उसे सांड से मिलवा दिया। अब इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि कौन कहता है जानवर आपस में प्यार नहीं करते।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -