Homeदेश-समाजडूब गई दिल्ली: बारिश में एक साथ नाले में बह गई झुग्गियाँ, देखें Video

डूब गई दिल्ली: बारिश में एक साथ नाले में बह गई झुग्गियाँ, देखें Video

वीडियो में कई लोग चीखते चिल्लाते हुए नज़र आ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि घरों को जल्दी से खाली कर दो, जल्दी निकलो। बारिश के इस बहाव में झुग्गियाँ बह जाने के बाद भी लोग चीखते हुए सुने जा सकते हैं। कई लोगों का कहना है कि बारिश में उनका लगभग सब कुछ बह गया है।

दिल्ली में भारी बारिश की वजह से जगह-जगह भीषण जलजमाव हो गया। एक नाले के पास मौजूद लगभग 10 झुग्गियाँ बह गईं। हादसा आईटीओ स्थित अन्ना नगर में हुआ। नाले के पास 10 झुग्गियाँ मौजूद थीं जो बारिश के तेज बहाव में बह गईं।   

इन झुग्गियों के नज़दीक ही WHO के मुख्यालय का निर्माण हो रहा है। ठीक इसी जगह पर जलभराव भी हुआ था। जिसकी वजह से वहाँ स्थित नाले में ओवरफ्लो हुआ और यह इतना बड़ा हादसा हो गया। उस इलाके में स्थित तमाम घरों में अभी तक पानी भरा हुआ है।

घटना के वीडियो में कई लोग चीखते चिल्लाते हुए नज़र आ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि घरों को जल्दी से खाली कर दो, जल्दी निकलो। बारिश के इस बहाव में झुग्गियाँ बह जाने के बाद भी लोग चीखते हुए सुने जा सकते हैं। कई लोगों का कहना है कि बारिश में उनका लगभग सब कुछ बह गया है।   

इसके कुछ ही समय पहले ख़बर आई थी कि बारिश का असर मिंटो ब्रिज पर भी हुआ है। इस ब्रिज के नीचे इतना पानी भर गया कि एकऑटो ड्राइवर फँस गया। बाद में उसकी मौत हो गई। मिंटो रोड पर एक और हादसा हुआ था जिसमें जलभराव की वजह से डीटीसी बस फँस गई थीl हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और चालक भी भी सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया थाl इसके अलावा दिल्ली के अन्य इलाकों से भी जलभराव की ख़बरें सामने आई थीं। इन ऐसी ख़बरें राजधानी में बारिश का सामना करने के लिए सारी सरकारी तैयारियों की पोल खोलती हैं।    

   After the rain, the rain in Delhi, some of the houses were washed away together,

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -