HomeराजनीतिLive Video: घर बैठे देखें भारत का 74वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Live Video: घर बैठे देखें भारत का 74वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाल किले से सम्बोधन

पीएम मोदी ने लाल किले पर झंडा फहराने से पहले राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि दी और उनके समाधि की प्ररिक्रमा की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

भारत शनिवार (अगस्त 15, 2020) को अपना 74वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 7वीं बार ध्वजारोहण करेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण आपदा के कारण इस बार लाल किले पर होने वाले समारोह में लोगों की उपस्थिति बहुत कम होगी। लाल किले के लाहौर दरवाजे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

नीचे आप स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं। कोरोना वायरस के कारण स्कूल-कॉलेज भी बंद हैं और कई जगह जहाँ झंडोत्तोलन होते आ रहे थे, वहाँ इस बार नहीं होंगे। ऐसे में आप घर बैठ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे झंडोत्तोलन का गवाह बनते हुए उनके सम्बोधन को सुन सकते हैं। नीचे हम लाल किले पर होने वाले वार्षिक स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का लाइव वीडियो पेश कर रहे हैं:

देखें प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी के राष्ट्र को सम्बोधन (लाइव)

हालाँकि, इस बार भी अधिकारियों और नेताओं को मिला कर स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित लोगों की संख्या 4000 है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस अवसर पर हमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ के पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने पर जोर देना चाहिए। राजनाथ सिंह ने भी कहा कि स्वतंत्रता सही मायनों में तभी साकार होगी जब हम पूरी तरह आत्मनिर्भर बन जाएँगे। उन्होंने इसके लिए शपथ लेने की बात कही।

पीएम मोदी ने लाल किले पर झंडा फहराने से पहले राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि दी और उनके समाधि की प्ररिक्रमा की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -