Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमस्जिद में बैठ कर बना रहे थे बम, अचानक हुआ धमाका; जरीफ़, अब्दुल, अबू...

मस्जिद में बैठ कर बना रहे थे बम, अचानक हुआ धमाका; जरीफ़, अब्दुल, अबू और हबीब मौके पर ही ढेर

आठ तालिबानी आतंकी मस्जिद में बम बना रहे थे। इसका इस्तेमाल वे अक्सर इलाक़े में दहशत फैलाने के लिए करते हैं। बम फटने के कारण चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं।

अफगानिस्तान के एक मस्जिद में बम बना रहे कई तालिबानी आतंकियों में तब कोहराम मच गया, जब अचानक से विस्फोट हो गया। इसमें कई तालिबानी आतंकियों के मारे जाने और घायल होने की खबर है, जिसका कोई स्पष्ट आँकड़ा सामने नहीं आया है। ये सभी आतंकी ‘Improvised Explosive Device (IED) बना रहे थे। विस्फोट से मस्जिद को भी खासा नुकसान पहुँचा है।

अफगानिस्तान नेशनल आर्मी के 209 शाहीन कॉर्प्स ने जानकारी दी है कि घटना उत्तरी अफगानिस्तान बल्ख के चाहबर बोलाक जिले में हुई। बताया गया है कि 8 तालिबानी आतंकी मस्जिद में बम बनाने के काम में सक्रिय थे, जिनका इस्तेमाल वे अक्सर इलाक़े में दहशत फैलाने के लिए करते हैं। सिकंदर खेल गाँव में स्थित मस्जिद को उन्होंने अपना अड्डा बनाया हुआ था। तभी बम बनाने में हुई गड़बड़ी के कारण वहाँ विस्फोट हो गया।

अफगानिस्तान की फ़ौज ने बताया है कि संभावित आँकड़ों के अनुसार, इस धमाके में जहाँ 4 तालिबानी आतंकियों की मौत हो गई, वहीं बाकी 4 भी गंभीर रूप से घायल हुए। इस घटना में जरीफ़, अब्दुल बशीर, अबू बकर और हबीब की मौत हुई। इस धमाके में तालिबान के विस्फोटक बर्बाद हो गए हैं और इनमें खरतरनाक IED भी शामिल है। अब तक इस घटना पर तालिबान की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गाँव के लोग अभी भी दहशत में हैं।

हाल ही में पश्चिम बंगाल से भी ऐसी ही घटना सामने आई जहाँ मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में तृणमूल कॉन्ग्रेस का कार्यकर्ता हुमायूँ कबीर शनिवार (अगस्त 15, 2020) की रात अपने घर की छत पर बैठ कर बम बना रहा था। इसी दौरान बम फट गया और वह मौके पर ही मारा गया। उसका 10 साल का बेटा भी विस्फोट की जद में आकर घायल हो गया था। हुमायूँ कबीर अपने घर की छत पर बैठ कर क्रूड बम बना रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -