Homeसोशल ट्रेंडकुत्ते को पैर से कुचलते हुए महिला का वीडियो वायरल: सोशल मीडिया पर लोगों...

कुत्ते को पैर से कुचलते हुए महिला का वीडियो वायरल: सोशल मीडिया पर लोगों ने की सख्त कार्रवाई की माँग

इस वीडियो में कुत्ते के बच्चें के मुँह से खून बहता हुआ भी दिख रहा है। वीडियो को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि पिल्ला मर गया है। कुत्ते के बच्चों के साथ की गई निर्दयता और क्रूरता को देखते हुए सोशल मीडिया यूज़र्स ने महिला की जमकर आलोचना की है।

सोशल मीडिया पर इस वक्त कुत्ते के बच्चों के साथ की जा रही क्रूरता के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में चलती कार में बैठी महिला दो अलग अलग मौकों पर दो पिल्लों को अपने पैरों से रौंदती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं, महिला तब तक पिल्लों को कुचलती रहती है जब तक कि वो मर नहीं जाता।

डिस्क्लेमर: महिला की बर्बरता का यह वीडियो आपको विचलित कर सकती है। कृपया इसे अपनी रिस्क पर ही देखें।

वायरल वीडियो में दिख रही महिला का नाम पूजा ढिल्लो बताया जा रहा है। यह लखनऊ की रहने वाली हैं। पूजा लगातार पिल्ले (कुत्ते के बच्चे) को पैर से कुचलती हुई नजर आ रही है और कुत्ते का बच्चा दर्द से रोते हुए कराह रहा है। वहीं एक दूसरे वायरल वीडियो में महिला (संभवतः एक ही महिला) को कार के पीछे एक और पिल्ला को कुचलते हुए देखा जा सकता है। उसके साथ एक शख्स और है जो पिल्ला को टॉर्चर और मारने के तरीके पर अपने सुझाव दे रहा है।

इस वीडियो में कुत्ते के बच्चें के मुँह से खून बहता हुआ भी दिख रहा है। वीडियो को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि पिल्ला मर गया है।

कुत्ते के बच्चों के साथ की गई निर्दयता और क्रूरता को देखते हुए सोशल मीडिया यूज़र्स ने महिला की जमकर आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीटर के जरिए महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -