Homeविविध विषयअन्यपाउडर के बाद अब Johnson & Johnson का शैंपू भी हुआ फेल, पाए गए...

पाउडर के बाद अब Johnson & Johnson का शैंपू भी हुआ फेल, पाए गए हानिकारक पदार्थ

कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि वे शैंपू में हानिकारक फार्मेल्डिहाइड होने की रिपोर्ट को नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि सरकार ने उन्हें टेस्ट से जुड़ी जानकारी नहीं दी हैं और न ही बताया है कि किस तरीके से ये टेस्ट हुआ।

हाल ही में खबर आई थी बच्चों के लिए हैल्थ केयर प्रोड्क्ट्स बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर में हानिकारक पदार्थ हैं। जिसके कारण कैंसर जैसी बड़ी बीमारियाँ भी हो सकती हैं। लेकिन अब पाउडर के बाद इस कंपनी का शैम्पू भी स्टैंडर्ड क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गया है

दरअसल, राजस्थान ड्रग कंट्रोल ऑर्गनाइज़ेशन ने जॉनसन एंड जॉनसन शैम्पू के 2 बैच में हानिकारक पदार्थ होने की बात का खुलासा किया है। राजस्थान ड्रग रेगुलेटर ने इस शैम्पू के 2 बैच – ‘BB58204’ और ‘BB58177’ को टेस्ट किया था, जिसमें हानिकारक फार्मेल्डिहाइड मौजूद होने की रिपोर्ट हैं। हालाँकि इन शैम्पू की एक्सपायर डेट 2021 है। लेकिन इनके इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश दे दिया गया है।

राजस्थान के ड्रग्स कंट्रोलर ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (DCGI) को लिखे एक पत्र में कहा है, “कृपया समय-समय पर बाजार में उपलब्ध उक्त निर्माताओं के अन्य बैचों और दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।”

इसके अलावा राजस्थान ड्रग्स वॉचडॉग ने ड्रग्स ऑफिसर से नोटिस में कहा है कि इन स्टॉक्स को किसी के भी द्वारा इस्तेमाल न किया जाए। इसके साथ ही आदेश दिया गया है कि इन्हें मौजूदा स्टॉक मार्केट से भी हटाया जाए। यहाँ बता दें कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के तहत राजस्थान ड्रग रेगुलेटर चाहे तो वो कंपनी पर मुकदमा भी चला सकती है।

कंपनी ने अपने प्रोडक्ट के पक्ष में बात रखते हुए जॉनसन एंड के जॉनसन के बेबी शैम्पू में फार्मेल्डिहाइड होने की रिपोर्ट से इनकार किया। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि वे शैंपू में हानिकारक फार्मेल्डिहाइड होने की रिपोर्ट को नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि सरकार ने उन्हें टेस्ट से जुड़ी जानकारी नहीं दी हैं और न ही बताया है कि किस तरीके से ये टेस्ट हुआ।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -