Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'भारत 16 से 20 अप्रैल के बीच पाकिस्तान पर फिर करेगा हमला, विश्वसनीय सूत्र...

‘भारत 16 से 20 अप्रैल के बीच पाकिस्तान पर फिर करेगा हमला, विश्वसनीय सूत्र से मिली जानकारी’

इसकी जानकारी पहले ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पाँच स्थायी सदस्य देशों (चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका) को दे दी गई है। हालाँकि कुरैशी ने यह नहीं बताया कि उन्होंने 16 से 20 अप्रैल के बीच होने वाले हमले की बात किस आधार पर कही।

भारतीय वायु सेना द्वारा बालाकोट पर किए गए एयर स्ट्राइक के सदमे से पाकिस्तान अभी तक बाहर नहीं निकल पाया है। पाकिस्तान को अभी भी डर है कि भारत उस पर हमला कर सकता है। पाकिस्तानी विदेशी मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया है कि भारतीय फौज पाकिस्तान पर हमला करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने इसको लेकर एक निश्चित तारीख भी बताई है।

कुरैशी का दावा है कि ये हमला भारत में चल रहे चुनाव के दौरान होगा। उनका कहना है कि भारत अप्रैल महीने के तीसरे सप्ताह में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। उन्होंने इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दखल देने की गुहार लगाई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने मुल्तान में मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि पाक सरकार के पास विश्वसनीय सूत्र हैं कि भारत एक नई योजना की तैयारी कर रहा है। उनकी जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 16 से 20 अप्रैल के बीच हो सकती है।

शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि इसकी जानकारी पहले ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पाँच स्थायी सदस्य देशों (चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका) को दे दी गई है। हालाँकि कुरैशी ने यह नहीं बताया कि उन्होंने 16 से 20 अप्रैल के बीच होने वाले हमले की बात किस आधार पर कही।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान स्थित बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया था, जिसमें तकरीबन 250 आतंकियों के मरने की खबर आई थी।  

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -