Homeदेश-समाजझारखंड: निकाह का प्रस्ताव ठुकराने पर हजरत खान युवती को चाकू से अधमरा कर...

झारखंड: निकाह का प्रस्ताव ठुकराने पर हजरत खान युवती को चाकू से अधमरा कर फरार, पीड़िता की हालत नाजुक

प्लानिंग के तहत हज़रत ऐसे समय पर युवती के घर पहुँचा जब उसके माँ-बाप घर पर नहीं थे। घायल युवती की चीख सुन घर में मौजूद उसका 10 वर्षीय भाई दौड़ता हुआ उसके पास पहुँचा। बहन को खून से लथपथ देख उसने..

झारखंड के गढ़वा जिले में हजरत खान ने एक युवती पर चाकू से हमला कर उसे अधमरा सिर्फ इस कारण कर दिया क्योंकि युवती ने हजरत से निकाह करने से मना कर दिया था। हजरत धारदार चाकू लेकर युवती के घर में घुसा और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवती द्वारा निकाह से इनकार करने से नाराज आरोपित हजरत खान उसे जान से मारना चाहता था। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह अस्पताल में भर्ती है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मझियाओ थाना क्षेत्र के लकड़ही की है, जहाँ आरोपित हज़रत कथित तौर पर लंबे समय से युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। हालाँकि, युवती हज़रत से नहीं बल्कि किसी और से शादी करना चाहती थी। जिससे नाराज हो सिरफिरे हज़रत ने उसे जान से मारने की प्लानिंग की।

प्लानिंग के तहत हज़रत ऐसे समय पर युवती के घर पहुँचा जब उसके माँ-बाप घर पर नहीं थे। हमले के दौरान युवती की चीख सुन घर में मौजूद उसका 10 वर्षीय भाई दौड़ता हुआ उसके पास पहुँचा। बहन को खून से लथपथ देख उसने घर में काम कर रहे मजदूरों को आवाज दी। जिसके बाद गंभीर हालत में युवती को मझियाओ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेकिन युवती की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे गरवा अस्पताल शिफ्ट कर दिया। और बाद में राँची रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है। आरोपित हजरत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

युवती ने पूछताछ में बताया कि फरीद खान का बेटा हजरत खान उस पर निकाह करने के लिए दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल के आदिनाथ मंदिर को वापस पाने में जुटे सनातनी, इस्लामी आक्रांताओं ने कब्जा कर बना दी थी अदीना मस्जिद: जानिए कब से चल...

बंगाल की अदीना 'मस्जिद' के पास हिंदू संगठन ने पूजा-पाठ शुरू कर दी। हिंदुओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक ढाँचा एक प्राचीन हिंदू मंदिर तोड़कर बनाया गया है।

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।
- विज्ञापन -