Homeदेश-समाजकर्नाटक: हिन्दू युवती को फँसाने के लिए अब्दुल बना संजू, तिलक लगाकर धर्मस्थल भी...

कर्नाटक: हिन्दू युवती को फँसाने के लिए अब्दुल बना संजू, तिलक लगाकर धर्मस्थल भी गया

अब्दुल के व्यवहार और तौर-तरीके पर संदेह होने के बाद युवती के माता-पिता ने उसके अतीत के बारे में जानने का प्रयास किया। वह हैरान रह गए जब उन्हें मालूम चला कि अब्दुल अपनी पहचान छुपा कर और हिन्दू होने का दावा करके उनकी बेटी को धोखा दे रहा है।

कर्नाटक स्थित उप्पीननगड़ी पुलिस थाने में एक मुस्लिम युवक पर मामला दर्ज किया गया है। मुस्लिम युवक पर आरोप है कि उसने अपनी पहचान बदल कर हिन्दू युवती को धोखा दिया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दी। आरोपित युवक का नाम अब्दुल रज्जाक (25) है और वह दक्षिण कन्नड़ जिले के कडाबा तलूक क्षेत्र का रहने वाला है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अब्दुल ने फेसबुक पर कौशिक उर्फ़ संजू बन कर 24 वर्षीय हिन्दू युवती से दोस्ती की। युवती से बातचीत के दौरान अब्दुल ने झूठ बोलते हुए कहा कि वह कट्टर हिन्दू और अनाथ है। बातचीत जारी रहने के कुछ दिन बाद दोनों ने एक-दूसरे से अपने फोन नंबर साझा किए और व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू की। नवंबर महीने की 1 तारीख को अब्दुल हिन्दू युवती को तीर्थ यात्रा के लिए अपने साथ एक पवित्र शहर के धर्मस्थल लेकर गया था। इस दौरान अब्दुल ने कुछ तस्वीरें भी ली थीं और उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। 

अब्दुल ने हिन्दू युवती को बहलाने फुसलाने के लिए तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी और इन तस्वीरों में उसने तिलक भी लगाया हुआ है। अब्दुल के व्यवहार और तौर-तरीके पर संदेह होने के बाद युवती के माता-पिता ने उसके अतीत के बारे में जानने का प्रयास किया। वह हैरान रह गए जब उन्हें मालूम चला कि अब्दुल अपनी पहचान छुपा कर और हिन्दू होने का दावा करके उनकी बेटी को धोखा दे रहा है। इतना होने के बाद युवती के घर वालों ने उप्पीननगड़ी पुलिस थाने में अब्दुल के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद अब्दुल रज्जाक पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पिछले कुछ समय में देश के भीतर इस तरह के तमाम मामले सामने आए हैं, जिसमें मुस्लिम युवक अपनी पहचान छुपा कर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं।    

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कब्रें बेचीं, हिंदुओं की संपत्ति वक्फ की और डिलीट कर दीं फाइल्स: UP के शिया वक़्फ बोर्ड में ₹1000 करोड़ के घोटाले का दावा,...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक, पूरा घोटाला 1000 करोड रुपए का है। इसमें कुछ हिंदू और कथित बेनामी संपत्तियों को भी वक्फ संपत्ति के तौर पर दर्ज करने का मामला भी शामिल है।

जंतर-मंतर पर ‘बेटी चुप कराओ’, झारखंड में बेटियों का जिक्र तक नहीं: दो प्रदर्शनों में ‘द वायर’ का दो एजेंडा, केंद्र पर सवाल तो...

'द वायर' का एजेंडा साफ है। जंतर-मंतर प्रदर्शन में मोदी सरकार ने महिलाओं को टारेगट किया और झारखंड मसले पर अत्याचारों का जिक्र तक नहीं किया।
- विज्ञापन -