Homeराजनीतिअरविन्द केजरीवाल ने कहा, जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वो मोदी ने...

अरविन्द केजरीवाल ने कहा, जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वो मोदी ने 5 साल में कर दिया #मोदी है तो मुमकिन है

इमरान खान ने विदेशी पत्रकारों के साथ इंटरव्यू में कहा कि अगर बीजेपी जीतती है, तो कश्मीर मुद्दे पर किसी तरह का समझौता हो सकता है। इमरान खान के इस चौंकाने वाले बयान के बाद से ही विपक्ष और मीडिया गिरोह में बेचैनी देखने को मिल रही है।

लाख बार गठबंधन के लिए गिड़गिड़ाते रहने के बाद भी कॉन्ग्रेस द्वारा ठुकराए जाने के बाद आम आदमी पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अनाप-शनाप आरोप लगाकर आसानी से चर्चा में बने रहते हैं।

लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण आज जारी है। इसी बीच अरविन्द केजरीवाल ने ट्विटर पर भाजपा के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कह दिया कि जो काम पाकिस्तान 70 साल में नहीं कर पाया, उसके दोस्त मोदी जी ने पाँच साल में कर दिया।

भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के एक बयान को शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो देशभर में NRC लागू करेंगे और बौद्ध, हिन्दू और सिखों को छोड़कर देश से एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकाल देंगे।

अरविन्द केजरीवाल ने फ़ौरन इसे रीट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, “पाकिस्तान और इमरान खान भी यही चाहते हैं कि हिंदुस्तान में दंगे फैलें। इसीलिए पाकिस्तान खुल कर मोदी जी को फिर PM बनाने के लिए हर तरह की मदद कर रहा है। जो काम पाकिस्तान 70 साल में नहीं कर पाया, उसके दोस्त मोदी जी ने पाँच साल में कर दिया – हिंदुस्तान का भाईचारा खराब कर दिया।”

बता दें कि कल ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बयान दिया था कि यदि आम चुनावों में बीजेपी (BJP) की जीत होती है, तो फिर भारत के साथ शांति वार्ता का एक बेहतर मौका हो सकता है। इमरान खान ने विदेशी पत्रकारों के साथ इंटरव्यू में कहा कि अगर बीजेपी जीतती है, तो कश्मीर मुद्दे पर किसी तरह का समझौता हो सकता है। इमरान खान के इस चौंकाने वाले बयान के बाद से ही विपक्ष और मीडिया गिरोह में बेचैनी देखने को मिल रही है।  

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -