Homeराजनीतिबंगाल में नड्डा के काफिले में कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर ईंट-पत्थरों से हमला,...

बंगाल में नड्डा के काफिले में कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर ईंट-पत्थरों से हमला, TMC पर आरोप: देखें Video

“बंगाल पुलिस को पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी, लेकिन एक बार फिर बंगाल पुलिस नाकाम रही। सिराकोल बस स्टैंड के पास पुलिस के सामने ही TMC गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा और मेरी गाड़ी पर पथराव किया।”

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के ऊपर हमले अब पुलिस की मौजूदगी में भी होने लगे हैं। आज (दिसंबर 10, 2020) दक्षिण 24 परगना में डायमंड हार्बर की ओर एक कार्यक्रम के लिए जाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के काफिले पर हमला हुआ। 

इस हमले में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर बड़ी-बड़ी ईंट फेंकी गई। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए पूरी घटना की सूचना दी और पुलिस प्रशासन की नाकामयाबी को उजागर किया।

कैलाश विजयविर्गीय ने लिखा, “बंगाल पुलिस को पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी, लेकिन एक बार फिर बंगाल पुलिस नाकाम रही। सिराकोल बस स्टैंड के पास पुलिस के सामने ही TMC गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा और मेरी गाड़ी पर पथराव किया।”

भाजपा नेता के अकॉउंट से साझा की गई वीडियो में हम देख सकते हैं कि काफिले गुजरते वक्त उसके आसपास तमाम लोग टीएमसी का झंडा लेकर खड़े थे और भाजपा के ख़िलाफ़ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस भी वहाँ मौजूद थी। लेकिन उसके बाद भी भीड़ जेपी नड्डा के काफिले पर पत्थर फेंकने लगी। थोड़ी देर में कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए और ईंट पत्थर गाड़ी के अंदर आ गए। उनके ड्राइवर ने किसी तरह उस भीड़ के बीच से काफिले को निकाला, लेकिन तब तक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

कैलाश विजयवर्गीय के अनुसार, ये घटना सिराकोल बस स्टैंड पास घटी। इस दौरान उनके कार्यकर्ताओं को भी पीटा गया। वह कहते हैं कि उनकी ओर से बंगाल पुलिस को पहले ही भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन फिर भी हम देख सकते हैं कि उनकी सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। सड़क के कोने-कोने पर टीएमसी की भीड़ खड़ी रही और हाथ में पत्थर लेकर अटैक करती रही।

बता दें कि इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने जेपी नड्डा की सुरक्षा में कमी का आरोप लगाया था, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने भाजपा नेताओं की चिंता पर पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब माँगा था।

आज दिलीप घोष ने फिर हमले की जानकारी देते हुए कहा, “डायमंड हार्बर के लिए जाते हुए टीएमसी समर्थकों ने हमारे लिए सड़कों को ब्लॉक कर दिया और नड्डा जी के वाहन समेत अन्य गाड़ियों पर पथराव किया।” घोष के अनुसार, टीएमसी अब अपना असली रंग दिखाने लगी है।

वहीं इस हमले पर टीएमसी नेता मदन मित्रा का कहना है कि भाजपा के खुद के गुंडे हिंसा में शामिल हैं। उन्होंने इस घटना में टीएमसी समर्थकों की संलिप्ता को खारिज किया। एक अन्य टीएमसी नेता फिरहाद हकीम ने कहा कि भाजपा राज्य के बाहर से लोगों को लेकर आ रही है और ऐसा करने से पहले सरकार को सूचित भी नहीं कर रही।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बंगाल के सिलीगुड़ी में भाजपा की एक रैली पर हमला हुआ था। उस हमले में एक बीजेपी कार्यकर्ता की जान गई थी। ये हमला भी पुलिस की मौजूदगी में ही हुआ था। लेकिन जब पार्टी ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए तो उनके नेताओं के ख़िलाफ़ गैरजमानती धाराों में मामला दर्ज कर लिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -