Homeराजनीतिपश्चिम बंगाल में संपर्क अभियान पर निकले बीजेपी कार्यकर्ता सैकत भावल की हत्या, 6...

पश्चिम बंगाल में संपर्क अभियान पर निकले बीजेपी कार्यकर्ता सैकत भावल की हत्या, 6 अन्य बुरी तरह घायल: TMC के गुंडों पर आरोप

पुलिस का इस घटना पर कहना है कि उन्होंने मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटना हालिसहर नगरपालिका के वार्ड संख्या 6 की है जिसमें 6 अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भी हिंसा हुई है। उन्हें भी उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने तृणमूल कॉन्ग्रेस के गुंडों पर आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला जारी है, इसी कड़ी में एक भाजपा कार्यकर्ता की पीट पीट कर हत्या कर दी गई और 6 अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं। यह घटना शनिवार (12 दिसंबर 2020) को हुई जब कार्यकर्ताओं का एक समूह उत्तर 24 परगना जिले में गृह संपर्क अभियान (डोर टू डोर) के लिए निकला था। सैकत भावल (Saikat Bhawal) उस समूह में ही शामिल थे, घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग उन्हें उपचार के लिए कल्याणी स्थित जेएनएम अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस का इस घटना पर कहना है कि उन्होंने मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटना हालिसहर नगरपालिका के वार्ड संख्या 6 की है जिसमें 6 अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भी हिंसा हुई है। उन्हें भी उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुद्दे को लेकर बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने तृणमूल कॉन्ग्रेस के गुंडों पर आरोप लगाया है। जबकि टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सांसद अर्जुन सिंह का कहना है भाजपा इस घटना के संबंध में पूरे शहर के भीतर विरोध प्रदर्शन करेगी। 

भाजपा संगठन के अनुसार उनके कार्यकर्ताओं पर ऐसे समय में हमला हुआ जब वह ‘गृह संपर्क अभियान’ में व्यस्त थे। दरअसल, भाजपा ने यह अभियान अधिक से अधिक संख्या में लोगों से संपर्क और संवाद करने के लिए शुरू किया था। यह पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए शुरू किया गया ‘आर-नोई-अन्याय’ (और अन्याय नहीं) का हिस्सा है। हमले और हत्या की घटना के संबंध में नैहाटी से टीएमसी विधायक पार्थ भौमिक ने कहा है कि हत्या दो स्थानीय गुटों की आपसी रंजिश का नतीजा है। 

भाजपा बिना किसी आधार के इस घटना का राजनीतिकरण कर रही है। अंत में टीएमसी विधायक ने भाजपा पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि भाजपा को क़ानून व्यवस्था की स्थिति खराब नहीं करने देंगे। बैरकपुर के जॉइंट पुलिस कमीश्नर अजय ठाकुर ने भी इस घटना को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अभी तक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की घटना नई नहीं है, हाल फ़िलहाल में इस तरह की तमाम घटनाएँ सामने आई हैं।      

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -