Homeराजनीति'जन रसोई': गौतम गंभीर की पहल पर जरूरतमंदों को मिलेगा मात्र ₹1 में भरपेट...

‘जन रसोई’: गौतम गंभीर की पहल पर जरूरतमंदों को मिलेगा मात्र ₹1 में भरपेट भोजन, कल होगी शुरुआत

"मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जाति, पंथ, धर्म और वित्तीय हालात से परे सभी को स्वस्थ और स्वच्छ भोजन करने का अधिकार है। यह देखकर अफसोस होता है कि बेघर और बेसहारा लोगों को दिन में दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पाती।"

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक नई पहल करते हुए ‘जन रसोई’ भोजनालय की शुरुआत करेंगे। ‘जन रसोई’ की खास बात यह है कि इसमें उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी दिल्ली में जरूरतमंद लोगों को दोपहर का भरपेट भोजन महज एक रुपए में दिया जाएगा।

गंभीर ने अपने कार्यालय में कहा कि वह गुरुवार (24 दिसंबर, 2020) को गाँधी नगर में पहले भोजनालय की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐसा ही एक भोजनालय अशोक नगर में भी खोला जाएगा।

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जाति, पंथ, धर्म और वित्तीय हालात से परे सभी को स्वस्थ और स्वच्छ भोजन करने का अधिकार है। यह देखकर अफसोस होता है कि बेघर और बेसहारा लोगों को दिन में दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पाती।” गंभीर ने पूर्वी दिल्ली के दस विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम एक ‘जन रसोई’ भोजनालय खोलने की योजना बनाई है।

सांसद के कार्यालय की ओर से बयान में कहा गया है, “देश के सबसे बड़े थोक कपड़ा बाजारों में शुमार गाँधी नगर में खोली जाने वाली ‘जन रसोई’ पूरी तरह आधुनिक होगी, जिसमें जररूतमंदों को एक रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।”

जानकारी के मुताबिक, ‘जन रसोई’ में एक समय में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते केवल 50 लोगों को ही बैठने की अनुमित दी जाएगी। दोपहर के भोजन में चावल, दालें और सब्जी दी जाएगी। वहीं इस परियोजना का वित्त पोषण गौतम गंभीर फाउंडेशन तथा सांसद के निजी संसाधनों से किया जाएगा और इस कार्य में सरकार की मदद नहीं ली जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस ने अडानी पर किया वार, चीन को पहुँचा सीधा फायदा: केन्या सरकार ने नैरोबी एयरपोर्ट का टेंडर बदला, चीनी कंपनी को 50% महंगे...

केन्या के नैरोबी एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट में अडानी की जगह चीनी कंपनी को ठेका मिलने से आर्थिक और राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इन सबमें चीन का नाम क्यों आ रहा है... आइए जानें

एक दीपक जलाने पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने मचा दिया बवाल… केरल के निलाविलक्कु विवाद से क्या समझे आप? क्या सेक्युलर होने का ठेका सिर्फ...

फातिमा तहिलिया विवाद के बाद फिर उठे सवाल- जब दूसरे समुदाय अपनी धार्मिक सीमाएँ तय करते हैं, तो समायोजन की उम्मीद सिर्फ हिंदुओं से क्यों?
- विज्ञापन -