Homeदेश-समाजकर्नाटक: इस्लाम कबूलने के लिए हिंदू लड़की पर दबाव डालने वाला सोयूब गिरफ्तार, इंस्टाग्राम...

कर्नाटक: इस्लाम कबूलने के लिए हिंदू लड़की पर दबाव डालने वाला सोयूब गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर भेजता था गंदे मैसेज

इस घटना को लेकर हिंदू जागरण वेदिके इकाई ने कहा कि लव जिहाद के ऐसे कई उदाहरण हैं, जहाँ हिंदू लड़कियों को फँसाने की कोशिश की जाती है और जब लड़कियाँ फँस जाती हैं तो उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है।

सोशल मीडिया पर एक हिंदू लड़की को अश्लील मैसेज भेजने, प्रताड़ित करने और इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने कर्नाटक के सावनूर में एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण कन्नड़ जिला पुलिस ने मंगलवार (22 दिसंबर, 2020) को मंगलौर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड कंपनी में सोयूब कोतवाल नाम के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लड़की को परेशान करता था और उसे जबरन बार-बार तोहफे स्वीकारने और इस्लाम धर्म कबूलने के लिए मजबूर करता था।

लड़के की हरकतों से परेशान होकर लड़की ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। परिजनों की तहरीर पर बेलारे थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ POCSO अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार, सोयूब बार-बार दक्षिण कन्नड़ के सावनूर के पास पेरियाडका गाँव से पीयूसी (प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज) में पढ़ने वाली लड़की को इंस्टाग्राम पर रिक्वेस्ट भेजता था।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने उसे कई बार अश्लील मैसेज भेजे और उसे प्रपोज भी किया था। इसके अलावा सोयूब ने कई बार उसे तोहफे भी दिए, जिसे लेने के लिए वह उसे मजबूर करता था। बाद में मुस्लिम युवक उसे धर्म बदलने के लिए भी मजबूर करने लगा था। बता दें पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि इस घटना को लेकर हिंदू जागरण वेदिके इकाई ने कहा कि लव जिहाद के ऐसे कई उदाहरण हैं, जहाँ हिंदू लड़कियों को फँसाने की कोशिश की जाती है और जब लड़कियाँ फँस जाती हैं तो उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। वेदिके ने हिंदू महिलाओं से इन परिस्थितियों के मद्देनजर सतर्क रहने का आग्रह किया है। साथ ही हिंदू जागरण वेदिके के सदस्यों ने पीड़िता के घर पहुँच कर परिजनों से मामले के बारे में बातचीत भी की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी, केजरीवाल-मान-सिसोदिया के साथ तस्वीरें: कौन है AAP नेता अशोक ओझा, जो अपनी ही पार्टी के नेताओं को IB के नाम...

अशोक ओझा केवल शहर स्तर का पदाधिकारी नहीं था, बल्कि पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सीधा संपर्क रखने वाला और संगठन में पहचान रखने वाला चेहरा था।

जनगणना में मातृभाषा का एक जवाब तय करता है देश का बजट, शिक्षा नीति और राजनीतिक प्रतिनिधित्व: जानिए उर्दू-अरबी से लेकर 19000 भाषाई पहचान...

लोकतंत्र में संख्या बल ही किसी भी भाषाई समूह की माँगों को मजबूती देता है। बहुभाषी भारत में यह जनगणना तय करती है कि आने वाले समय में सरकारी संसाधन और प्रशासनिक विकास किस दिशा में आगे बढ़ेंगे।
- विज्ञापन -