Homeराजनीतिओवैसी के नेता फारूक अहमद द्वारा की गई गोलीबारी में घायल पूर्व पार्षद ने...

ओवैसी के नेता फारूक अहमद द्वारा की गई गोलीबारी में घायल पूर्व पार्षद ने तोड़ा दम: घटना का वीडियो हुआ था वायरल

तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला अध्यक्ष फारूक अहमद ने दो लोगों पर गोलियाँ चला दीं थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह घटना क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी। जोकि हाथापाई में बदल गई।

तेलंगाना के आदिलाबाद शहर में 18 दिसंबर को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता फारूक अहमद द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में घायल हुए तीन लोगों में से एक व्यक्ति ने शनिवार (26 दिसंबर, 2020) को दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, आदिलाबाद नगरपालिका के पूर्व पार्षद सैयद ज़मीर (55) ने हैदराबाद में निज़ाम के आयुर्विज्ञान संस्थान (NIMS) में इलाज के दौरान अंतिम साँस ली।

बता दें तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला अध्यक्ष फारूक अहमद ने दो लोगों पर गोलियाँ चला दीं थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह घटना क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी। जोकि हाथापाई में बदल गई।

तभी फारूक ने अपने विरोधियों पर बहुत करीब से गोलीबारी शुरू कर दी। फारूक अहमद ने दो लोगों पर गोलियाँ चलाईं थी और तीसरे पर चाकू से हमला किया था। ज़मीर घायल तीन लोगों में से एक था, जिसके पेट में गोली लगी थी चूँकि जमीर की हालत सबसे ज्यादा गंभीर थी, तो उसे उपचार के लिए हैदराबाद ले जाया गया। जहाँ उसकी मृत्यु हो गई।

वहीं अन्य दो सैयद मन्नान और सैयद मोहतेसिन थे। जिनका इलाज राजीव गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), आदिलाबाद में चल रहा है।

पुलिस ने पहले आरोपित AIMIM नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 27/30 के तहत मामला दर्ज किया था। हालाँकि, शनिवार को ज़मीर की मौत के बाद पुलिस अब आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला भी दर्ज करेगी।

इसके अलावा, पुलिस ने अहमद के हथियार के लाइसेंस को भी रद्द कर दिया है और उसकी बंदूक जब्त कर ली है। घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया था। और वर्तमान में वह 14 दिन की न्यायिक रिमांड में है। सोशल मीडिया पर इस हमले के वायरल वीडियो में फारूक अपने एक हाथ से हवा में गोलीबारी करते और दूसरे हाथ में चाकू लिए नजर आ रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -