Homeदेश-समाजघर के बाहर खेल रही थी 5 साल की बच्ची, खेत में ले गया...

घर के बाहर खेल रही थी 5 साल की बच्ची, खेत में ले गया महबूब मंसूरी; मुँह में कपड़ा ठूँस कर रेप

पीड़िता की माँ ने महबूब मंसूरी के खिलाफ शाहकुंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में बच्ची की माँ ने बताया कि अंधेरा होने के बाद जब बेटी घर नहीं आई तो हमने उसकी खोजबीन शुरू की। जिस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ भी लिया। हालाँकि आरोपित चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र से एक पाँच साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। गाँव का ही रहने वाला मो. महबूब मंसूरी घर के पास खेलती पाँच साल की बच्ची को उठाकर खेत में ले गया और मासूम के मुँह में कपड़ा ठूँस कर उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आरोपित फरार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना शुक्रवार (1 जनवरी, 2020) शाम की है। 5 वर्षीय बच्ची अपने घर के बगल की गली में पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपित महबूब मंसूरी उसे बहला-फुसलाकर कर पास के एक खेत में ले गया। बच्ची के चीखने की आवाज लोगों तक न पहुँचे इसलिए आरोपित ने उसके मुँह को एक कपड़े से बाँध दिया और दुष्कर्म को अंजाम दिया।

पीड़िता की माँ ने महबूब मंसूरी के खिलाफ शाहकुंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में बच्ची की माँ ने बताया कि अंधेरा होने के बाद जब बेटी घर नहीं आई तो हमने उसकी खोजबीन शुरू की। जिस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ भी लिया। हालाँकि आरोपित उन्हें चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालत में परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए शाहकुंड सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपित की धर-पकड़ में जुटी है और मामले की जाँच की जाँच कर रही है। शाहकुंड थानाध्यक्ष विश्व बंधु कुमार ने बताया कि पुलिस मो. महबूब मंसूरी की तलाश में जुटी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

चंदन कुमार
चंदन कुमारhttps://hindi.opindia.com/
चलते जाना है... एकला या भीड़ में!

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -