Homeदेश-समाजयूपी पुलिस ने मंदिर के पास गायों की हत्या करने वाले कसाइयों को घेरा,...

यूपी पुलिस ने मंदिर के पास गायों की हत्या करने वाले कसाइयों को घेरा, मुठभेड़ के बाद 3 को दबोचा

जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मियों ने भी बदमाशों पर गोली चलाई। नतीजतन शाह आलम और गफ्फार के पैरों में गोली लगी। इस बीच बदमाशों के 4 साथी मौके का फ़ायदा उठा कर भागने में कामयाब रहे।

गेटर नोएडा में पुलिस और गाय की हत्या करने वाले कसाइयों के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों पर एनसीआर के कई थानों में गोकशी के मामले दर्ज हैं। पुलिस फ़िलहाल इस मामले से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पुलिस उपायुक्त (ज़ोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार (7 जनवरी 2021) की देर रात ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस मायचा गाँव के नज़दीक खोजबीन कर रही थी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि कई लोग उसी गाँव में गोकशी करने की योजना बना रहे हैं। 

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सभी आरोपितों को गाँव के मंदिर के पास घेर लिया। बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरा देख कर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मियों ने भी बदमाशों पर गोली चलाई। नतीजतन शाह आलम और गफ्फार के पैरों में गोली लगी। इस बीच बदमाशों के 4 साथी मौके का फ़ायदा उठा कर भागने में कामयाब रहे। 

पुलिस फ़िलहाल उन चारों की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से की गई पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वे गायों की हत्या करने वाले कसाई हैं। लगभग तीन दिन पहले ही इन आरोपितों ने दादरी थाना क्षेत्र के एक गाँव में गोकशी की थी।  

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गालीबाजों में दिखे ‘स्वतंत्रता सेनानी’ और मोदी सरकार में ‘क्रूर ब्रिटिश’… ‘पत्रकारिता’ के नाम पर इस वामपंथी सनक को छोड़ दो आरफा-श्याम-तनुश्री

आरफा-श्याम-तनुश्री और अनमोल ने उस सीजेपी प्रदर्शन पर राउंड टेबल चर्चा की जो खत्म हो चुकी है, लेकिन झारखंड पेपर लीक पर फेविकोल लगा के बैठे है।

वांगचुक ने 26 दिन भूख हड़ताल कर राहुल गाँधी को दिया राजनीतिक वापसी का मौका, लेकिन उनके अहंकार ने सब चौपट कर दिया

वांगचुक ने बताया कि वह चाहते थे राहुल गाँधी उनका अनशन तुड़वाएँ। जानिए कैसे कॉन्ग्रेस ने CJP आंदोलन से दूरी बनाकर अलग सियासी राह चुनी।
- विज्ञापन -