Homeदेश-समाजतांडव के डायरेक्टर-राइटर के घर पर ताला, प्रोड्यूसर ने ऑफिस छोड़ा: UP पुलिस ने...

तांडव के डायरेक्टर-राइटर के घर पर ताला, प्रोड्यूसर ने ऑफिस छोड़ा: UP पुलिस ने चिपकाया नोटिस

”हमने उन्हें 27 जनवरी को लखनऊ में आईओ (जाँच अधिकारी) के सामने पेश होने के लिए कहा है। उनका घर बंद था और कोई नहीं था, इसलिए हमने वहाँ नोटिस चिपका दिया।”

अमेजन प्राइम की वेब सीरिज ‘तांडव’ के मेकर्स के खिलाफ पिछले दिनों लखनऊ में शिकायत दर्ज की गई थी। इस संबंध में जाँच के लिए यूपी पुलिस मुंबई में है। गुरुवार (जनवरी 21, 2020) को यूपी पुलिस की टीम सीरिज के डायरेक्टर और लेखक के घर तथा प्रोड्यूसर के दफ्तर पहुॅंची। लेकिन इनमें से कोई भी नहीं मिला।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यूपी पुलिस की टीम सीरिज के निर्देशक अली अब्बास जफर के घर पहुँची। वहाँ उन्हें घर पर ताला लगा मिला। यह देख पुलिस ने नोटिस उनके घर के बाहर चिपका दिया।

यूपी पुलिस के अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा, ”हमने उन्हें 27 जनवरी को लखनऊ में आईओ (जाँच अधिकारी) के सामने पेश होने के लिए कहा है। उनका घर बंद था और कोई नहीं था, इसलिए हमने वहाँ नोटिस चिपका दिया।”

पुलिस नोटिस देने के लिए तांडव निर्माता हिमांशु मेहरा के दफ्तर भी पहुँची। मगर, वहाँ भी उन्हें कोई नहीं मिला। यूपी पुलिस को कार्यालय पहुँचने के बाद पता चला कि वह जगह खाली कर चुके हैं। पुलिस का कहना है कि वह उन्हें ढूँढने में लगी है।

इसी प्रकार सीरीज के लेखक गौरव सोलंकी के घर जाने पर भी पुलिस को कोई नहीं मिला। घर बंद था इसलिए पुलिस ने 27 जनवरी को लखनऊ में जाँच अधिकारी के समक्ष पेश होने का नोटिस चिपका दिया।

बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को वेब सीरिज ‘तांडव’ के निर्देशक अली अब्बास जफर, अमेजन प्राइम इंडिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित, निर्माता हिमांशु मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी को अग्रिम जमानत दी थी। इन सभी के ख़िलाफ़ सीरिज के जरिए लोगों की धार्मिक भावनाएँ आहत करने के आरोप में केस दर्ज है। इसी मामले पर सुनवाई करते हुए बुधवार को न्यायमूर्ति पीडी नाइक ने चारों को गिरफ्तारी से 3 हफ्ते की राहत दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

इंडिया टुडे की जिस खबर को पढ़ लहालोट हो रही थी मोहम्मद जुबैर एंड वामपंथी गैंग, वो निकली फर्जी: UP में 5 दिन में...

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर इंडिया टुडे ने फर्जी खबर चलाई कि इससे 8,056 लोगों की मौत हो गई। इस खबर पर वामपंथी गैंग सरकार पर सवाल उठाने लगी। जानें पूरी सच्चाई क्या है?

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।
- विज्ञापन -