Homeदेश-समाज'पूजा भारती ने खुद बाँध लिए हाथ-पैर, डैम में कूद कर ली आत्महत्या': झारखंड...

‘पूजा भारती ने खुद बाँध लिए हाथ-पैर, डैम में कूद कर ली आत्महत्या’: झारखंड पुलिस के बयान से गहराया सस्पेंस

बस से राँची आकर पूजा भारती पतरातू डैम क्यों गई और कैसे, इस बारे में अब तक पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया है। पुलिस अब तक की जाँच में छात्रा का मोबाइल फोन भी बरामद नहीं कर पाई है।

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की छात्रा पूजा भारती पूर्वे की हत्या के मामले में झारखंड पुलिस ने खुलासा किया है। डीआईजी एवी होमकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के बताया कि पूजा ने आत्महत्या की थी, ऐसा अब तक की जाँच में सामने आया है। छात्रा के बैग और कमरे से मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि वो काफी अवसाद में थी। पुलिस ने कहा कि अभी ठोस नतीजों पर पहुँचना बाकी है, क्योंकि कई बिंदुओं पर जाँच अभी भी जारी है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं और छात्रा ने खुद ही अलग-अलग रस्सियों का इस्तेमाल कर के अपने हाथ-पाँव बाँध लिए होंगे, इसीलिए उसके लाश के हाथ-पाँव बँधे हुए मिले। ये घटना जनवरी 12, 2021 को हुई थी। रामगढ़ के पतरातू डैम में मेडिकल छात्रा पूजा भारती की लाश तैरती हुई मिली थी। गोड्डा की रहने वाली पूजा भारती कुछ दिनों पहले ही फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा देने घर से कॉलेज आई थी।

इस मामले में रामगढ़ और हजारीबाग, दो-दो जिलों की पुलिस टीमें गठित कर के जाँच शुरू की गई। रामगढ़, हजारीबाग और गोड्डा में खाक छानने के बाद भी पुलिस को सबूत पाने में सफलता नहीं मिली। रामगढ़ के एसडीपीओ प्रकाश चंद्र ने कुछ दिनों पहले खुलासा किया था कि ऐसा प्रतीत होता है कि मेडिकल छात्र की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में शव को लार पतरातू डैम में फेंक दिया गया होगा।

परिजनों का कहना है कि पूजा भारती की हत्या हुई है। पुलिस अब तक की जाँच में छात्रा का मोबाइल फोन भी बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस को जाँच में पता चला कि परीक्षा के दिन वो अपने हॉस्टल से ऑटो लेकर बस स्टैंड पहुँची थी। इसके बाद वो हजारीबाग से बस से राँची के लिए निकली। बस से राँची आकर वो पतरातू डैम क्यों गई और कैसे, इस बारे में अब तक पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया है।

झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने 72 घंटे के भीतर इस मामले की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया था। अब इस काण्ड को दो हफ्ते होने को आए हैं। पूजा भारती पूर्वे मामले में न्याय के लिए राज्य में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए। पुलिस के कुछ अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं तो कुछ अलग-अलग बातें बोल रहे हैं। पोकलेन मशीन से खोजबीन के बाद भी डैम में छात्रा का मोबाइल फोन नहीं मिला। अब सीबीआई जाँच की माँग जोर पकड़ रही है।

कुछ दिनों पहले इस मामले में रवि पांडेय को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने युवती के फेसबुक पोस्ट पर अश्‍लील टिप्‍पणी करने वाले इस युवक को गिरफ्तार किया था। मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में हुए पोस्टमॉर्टम में पूजा भारती के पेट से पानी निकला। डॉक्टर्स का कहना था कि मरे हुए व्यक्ति के पेट में पानी नहीं पहुँच पाता है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि पूजा भारती को जिन्दा ही बाँधकर पानी में फेंक दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -