Homeदेश-समाजबंगालः शेख ने बेटे नजीर पर ही फेंक दिया क्रूड बम, खुद मर गया-बेटे...

बंगालः शेख ने बेटे नजीर पर ही फेंक दिया क्रूड बम, खुद मर गया-बेटे की उँगलियाँ लेकर गया

शेख नज़ीर ने बम को अपने हाथ से रोकने का प्रयास किया और तभी वह ब्लास्ट हो गया। ऐसा होने की वजह से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। धमाके की आवाज़ सुन कर पड़ोसी भी घटनास्थल पर पहुँच गए। पिता-पुत्र की हालत देख कर पड़ोसियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ कोलकाता में पिता और पुत्र के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि शेख मतलाब (65) ने अपने बेटे शेख नज़ीर पर क्रूड बम से हमला कर दिया। शेख मतलाब की उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं उसका बेटा शेख नज़ीर बुरी तरह घायल है।

नॉर्थ कोलकाता स्थित काशीपुर रोड निवासी शेख मतलाब को नशे की लत थी। वह अक्सर नशे में धुत होकर घर आता था और घर वालों से लड़ाई करता था। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक़ शुक्रवार (29 जनवरी 2021) को भी वह नशे में धुत होकर घर आया। यह बात उसके बेटे शेख नज़ीर को पसंद नहीं आई, इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया और दोनों हिंसक हो गए।

दोनों के बीच लड़ाई जारी थी कि तभी शेख मतलाब ने अपने बेटे शेख नज़ीर पर क्रूड बम फेंक दिया। रिपोर्ट के मुताबिक़ शेख नज़ीर ने बम को अपने हाथ से रोकने का प्रयास किया और तभी वह ब्लास्ट हो गया। ऐसा होने की वजह से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। धमाके की आवाज़ सुन कर पड़ोसी भी घटनास्थल पर पहुँच गए। पिता-पुत्र की हालत देख कर पड़ोसियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। 

अस्पताल में उपचार के दौरान पिता शेख मतलाब की मौत हो गई। वहीं धमाके की वजह से बेटे शेख नज़ीर की उँगलियाँ उड़ गईं। नजीर को गंभीर हालत में SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा प्रश्न है कि शेख मतलाब के पास बम कहाँ से आया? पुलिस ने इस बात की जाँच शुरू कर दी है, घटना के बाद नज़दीक के बस्ती वाले क्षेत्रों में पुलिस ने खोजबीन भी की। पुलिस के मुताबिक़ मतलाब की पृष्ठभूमि आपराधिक रही है, उस पर कई मामले दर्ज हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया में हाहाकार, फिर भी भारत में नहीं हुई खाद की कमी: जानिए मोदी सरकार ने अपनी कूटनीति ने कैसे सुरक्षित रखा देश का...

भारत अपनी जरूरत की खाद का बड़ा हिस्सा आयात करता है। जब वैश्विक बाजार में उर्वरक की आपूर्ति रुकी, तो मोदी सरकार ने फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी अपनाई।

अखिलेश यादव किस मुँह से माँग रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? जिनके राज में बूथ लुटे, वही आज कर रहे ‘लोकतंत्र बचाने’ का ढोंग

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा माँग रहे अखिलेश यादव को नहीं आई सपा राज की याद... जब होती थी बूथ कैप्चरिंग, विपक्षी उम्मीदवारों को 'उठवा' लेते थे।
- विज्ञापन -