Homeदेश-समाजमहाराष्ट्र: मंदिर से नकदी और जेवरात चोरी कर भागे शरीफ शैफुल शेख और मोहम्मद...

महाराष्ट्र: मंदिर से नकदी और जेवरात चोरी कर भागे शरीफ शैफुल शेख और मोहम्मद हुसैन गिरफ्तार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रविवार को नवी मुंबई के खारघर से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 25 वर्षीय शरीफ शैफुल शेख और 28 वर्षीय मोहम्मद हुसैन यासीन मुल्ला के तौर ओर हुई है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पिंपरी गाँव के एक मंदिर से पैसे और 50,000 रुपए के गहने लूटने के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 5 फरवरी को पिंपरी गाँव में स्थित एक मंदिर में घटित हुई थी। जिसके बाद जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे 30 सीसीटीवी फुटेज बरामद किए थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रविवार को पड़ोसी नवी मुंबई के खारघर से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 25 वर्षीय शरीफ शैफुल शेख और 28 वर्षीय मोहम्मद हुसैन यासीन मुल्ला के तौर ओर हुई है।

सहायक पुलिस आयुक्त नीता पाडवी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए नकदी और गहने को भी बरामद कर लिया है।

वहीं महाराष्ट्र पुलिस ने मामले में एक ऑटो-रिक्शा को भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल अपराध करने के लिए किया गया था। अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपितों पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।
- विज्ञापन -