Homeदेश-समाजजम्मू में गुरुद्वारे के बाहर नजर आया खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले का पोस्टर, स्थानीय लोगों...

जम्मू में गुरुद्वारे के बाहर नजर आया खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले का पोस्टर, स्थानीय लोगों का दावा- सालों से यहाँ

पत्रकार मोहित कंधारी ने 9 नवंबर, 2020 को एक ट्वीट करते हुए जम्मू में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की दो तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसमें भिंडरावाले की तस्वीर को गुरुद्वारा के मुख्य गुंबद के नीचे प्रमुखता से दिखाया गया था।

जम्मू से आई एक तस्वीर ने आज (12 फरवरी 2021) लोगों को सोशल मीडिया में चौंका दिया। खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का एक पोस्टर जम्मू के गांग्याल में एक गुरुद्वारे के बाहर लगा नजर आया। यह पोस्टर किसने लगाया है और कब से यहाँ लगा है, यह स्पष्ट नहीं है।

स्थानीय लोगों का दावा इसके बारे में अलग-अलग है। कुछ का कहना है कि यह पोस्टर करीब 2 साल से लगा है। कुछ इसके 10 साल से मौजूद होने का दावा कर रहे। पोस्टर जम्मू में गांग्याल के डिगियाना कैंप क्षेत्र स्थित मुख्य गुरुद्वारे के बाहर लगा है।

हालाँकि, जम्मू में भिंडरावाले का यह एकमात्र पोस्टर नहीं है जिसे अब देखा गया है। द डेली पायनियर के पत्रकार मोहित कंधारी ने 9 नवंबर, 2020 को एक ट्वीट करते हुए जम्मू में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की दो तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसमें भिंडरावाले की तस्वीर को गुरुद्वारा के मुख्य गुंबद के नीचे प्रमुखता से दिखाया गया था।

उल्लेखनीय है कि खालिस्तानी किसान आंदोलन की आड़ में अपने नापाक इरादों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के खिलाफ लोगों को उकसा कर खालिस्तानी समर्थक भारत में एक बड़ी साजिश के फिराक में हैं। जिसका नमूना 26 जनवरी को लाल किले पर हुए हिंसा के दौरान देखा गया।

ऑपइंडिया अपने रिपोर्ट्स के जरिए पाकिस्तानियों, खालिस्तानी समूहों और यहाँ तक ​​कि कुछ हद तक कनाडाई सरकार द्वारा किसान आंदोलन की आड़ में भारत को बदनाम करने वाली साजिशों का खुलासा कर चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जल सुरक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी नींव, समझिए क्यों जरूरी है भारत में नदियों को आपस में जोड़ना

राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) द्वारा तैयार किए गए 30 नदियों को जोड़ने का खाका भारत के भूगोल को हमेशा के लिए बदलने की क्षमता रखता है।

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महँगा, अर्थव्यवस्था का बँटाधार कर कॉन्ग्रेस की सुक्खू सरकार लाई नया Cess: जानें- क्या है ‘विधवा और अनाथ उपकर’

हिमाचल सरकार पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त उपकर ले रही है, जिससे विधवा-अनाथ बच्चों की मदद के लिए फंड बनाया जाएगा।
- विज्ञापन -