Homeव्हाट दी फ*14 साल के किशोर से 23 साल की महिला ने किया रेप, अदालत से...

14 साल के किशोर से 23 साल की महिला ने किया रेप, अदालत से कहा- मैं उसके बच्ची की माँ बनने वाली हूँ

सितंबर 2020 में गवाह ने पुलिस को बताया था कि उसने महिला को संबंध बनाते देखा है। गवाह ने ही पुलिस को यह भी बताया कि ब्रिटनी अब पीड़ित किशोर के बच्चे की माँ बनने वाली है।

अमेरिका के अरकंसास राज्य से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 14 साल के किशोर से रेप के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला ने दावा किया है कि वह पीड़ित के बच्चे की माँ बनने वाली है। बताया जाता है कि पीड़ित किशोर के साथ आरोपित महिला ब्रिटनी ग्रे के करीब एक साल तक संबंध रहे थे।

रिपोर्टों के मुताबिक यौन शोषण का यह मामला तब सामने आया, जब एक शख्स ने राज्य के चाइल्ड एब्यूज हॉटलाइन पर फोन कर इसकी जानकारी दी। उसने 23 साल की ब्रिटनी को 14 साल के किशोर के साथ संबंध बनाते देखने का दावा किया। सितंबर 2020 में गवाह ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को संबंध बनाते देखा है। गवाह ने ही पुलिस को यह भी बताया कि ब्रिटनी अब पीड़ित किशोर के बच्चे की माँ बनने वाली है। इस साल फरवरी में एक अन्य गवाह ने भी पुलिस को ग्रे द्वारा किशोर का यौन शोषण करने की जानकारी दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि कर ली है कि आरोपित महिला गर्भवती है। महिला को इसी साल 1 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। बीते गुरुवार (4 मार्च 2021) को उसे 5 हजार डॉलर का बॉन्ड भरने के बाद जेल से रिहा किया गया था। अब 23 अप्रैल को कोर्ट में उसकी पेशी होगी।

KAIT ने अदालती कार्यवाही के दस्तावेजों को देखने का दावा करते हुए कहा है कि प्रेगेनेंसी के बाद आरोपित महिला अस्पताल भी गई थी। वीडियो फुटेज में पीड़ित और आरोपित को साथ-साथ हाल में अस्पताल के इमरजेंसी रूम में जाते देख गया। हालाँकि उसने किशोर का कितने समय तक शोषण किया इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। उस पर यौन शोषण के फर्स्ट डिग्री के आरोप लगाए गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -