Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में हिंदुओं पर फिर हमला, घर लूटे और तोड़ दी मंदिर में रखी...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर फिर हमला, घर लूटे और तोड़ दी मंदिर में रखी देवी-देवताओं की 3 मूर्तियाँ: 10 घायल

गोविंद बौलिया नाम के एक पीड़ित ने कहा कि हमलावर रात में उसके घर में घुसे और उसकी भतीजी को उठाने का प्रयास किया। हमले में उसके भाई समेत 8-10 लोग घायल हो गए। वहीं स्थानीयों ने कहा कि उत्तर कदमतला गाँव का पल्लब मंडल, जतिन बौलिया की आठवीं में पढ़ने वाली बेटी को समय समय पर छेड़ता था।

बांग्लादेश के सतखिरा में कुछ लोगों ने मंगलवार (अप्रैल 14, 2021) रात कई हिंदुओं के घरों और एक मंदिर को अपना निशाना बनाया। श्यामनगर उपजिला के मुंशीगंज के फुलतला गाँव में हिंदुओं के घर लूटे गए और मंदिर में रखी देवी-देवताओं की तीन मूर्तियाँ क्षतिग्रस्त कर दी गईं। 

पूरी घटना में हिंदू समुदाय के कम से कम 8 से 10 लोग घायल हुए। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, हमला, दो पक्षों में विवाद के कारण मंगलवार रात 8 बजे हुआ। स्थानीयों ने बताया, हमलावर पीड़ित हिंदू परिवार की लड़की का अपहरण करके उसका शोषण करना चाहते थे।

गोविंद बौलिया नाम के एक पीड़ित ने कहा कि हमलावर रात में उसके घर में घुसे और उसकी भतीजी को उठाने का प्रयास किया। हमले में उसके भाई समेत 8-10 लोग घायल हो गए। वहीं स्थानीयों ने कहा कि उत्तर कदमतला गाँव का पल्लब मंडल, जतिन बौलिया की आठवीं में पढ़ने वाली बेटी को समय समय पर छेड़ता था। इसी कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मंगलवार को हमला कर दिया गया।

श्यामनगर पुलिस थाने के ऑफिस इंचार्ज नजमुल हुडा ने कहा, “स्थिति नियंत्रण में है। सहायक पुलिस अधीक्षक (कालीगंज) ने घटनास्थल का दौरा किया है। हम हमले में शामिल लोगों को जल्द से जल्द कानून के तहत पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि इस घटना से पहले 30 मार्च को बांग्लादेश में एक और मंदिर को निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई थी। ये घटना बगुरा जिले के धूनोत उपजिला के एक मंदिर में हुई थी, जहाँ माँ सरस्वती की प्रतिमा तोड़ी गई थी। 

मंदिर की केयरटेकर सुमोति रानी सेबायत ने बताया था कि वह रात में पूजा कर अपने घर गईं। सुबह 4 बजे जब लौटीं तो मंदिर का बाड़ और कुछ कपड़े जलते दिखाई दिए। वह घबराकर मंदिर में गईं तो माता की मूर्ति से सिर बिलकुल अलग था और उनके भुजाओं को तोड़ दिया गया था। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -