Homeदेश-समाज1 मई से अब 18 साल से अधिक उम्र वालों को भी लगेगी वैक्सीन:...

1 मई से अब 18 साल से अधिक उम्र वालों को भी लगेगी वैक्सीन: मोदी सरकार का तीसरे चरण में बड़ा फैसला

कोविड की सेकेंड वेव के कारण आश्चर्यजनक तरीके से संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल आया है। इसके हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दवा कंपनियों और डॉक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने यह आदेश जारी किया।

कोरोना वायरस के बिगड़ते हालात के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। देश में वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के तहत सोमवार को सरकार ने 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीकाकरण की इजाजत दे दी है। बता दें कि देश में 1 मई से वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है।

दरअसल, कोविड की सेकेंड वेव के कारण आश्चर्यजनक तरीके से संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल आया है। इसके हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दवा कंपनियों और डॉक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने यह आदेश जारी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों और कंपनियों के साथ चर्चा के दौरान कहा कि कोरोना महामारी तेजी से छोटे शहरों में भी अपने कदम फैला रही है। ऐसे में इन जगहों पर संसाधनों को उन्नत करने की कोशिश करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने लोगों को कोरोना पर फैलाई जा रही अफवाहों से भी बचने की सलाह दी है।

सरकार ने कहा है कि वैक्सीनेशन के पहले चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स और दूसरे चरण में 40 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण हुआ था। अब तीसरे चरण में वैक्सीनेशन की पात्रता को और अधिक लचीला किया जा रहा है। केंद्र ने कहा है कि यह व्यवस्था ऐसे ही चलती रहेगी। बता दें कि भारत में विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है।

केंद्र ने कहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में वैक्सीन निर्माता अपनी मासिक सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी की 50 फीसदी खुराक भारत सरकार को जारी करेंगे और शेष 50 फीसदी खुराक राज्य सरकार और खुले बाजार में बेच सकेंगे।

भारत सरकार अपने हिस्से से टीकों को बढ़ने पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देगी। यह वैक्सीन सक्रिय मामलों की कोरोना के मामलों और प्रशासन के प्रदर्शन के आधार दी जाएगी। इसमें केंद्र सरकार वैक्सीन की बर्बादी को भी जोड़ेगा।

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि टीकाकरण के तीसरे चरण में भी भारत सरकार के टीकाकरण केंद्रों में पहले की तरह टीकाकरण जारी रहेगा, जो पहले से लोगों को नि: शुल्क दिया जाता रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -