Homeराजनीतिकोरोना संक्रमित हुए कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी, कुछ ही देर पहले लगाया...

कोरोना संक्रमित हुए कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी, कुछ ही देर पहले लगाया था वैक्सीन को लेकर भेदभाव का आरोप

"हल्का लक्षण आने के बाद मैंने टेस्ट कराया, जिसमें पता चला कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूँ। हाल के दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में थे, उन सभी से मेरा आग्रह है कि वो सतर्कता के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।"

कॉन्ग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 50 वर्षीय कॉन्ग्रेस नेता ने खुद ट्वीट कर के ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “हल्का लक्षण आने के बाद मैंने टेस्ट कराया, जिसमें पता चला कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूँ। हाल के दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में थे, उन सभी से मेरा आग्रह है कि वो सतर्कता के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।” कॉन्ग्रेस के कई नेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

राहुल गाँधी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिनकी सलामती के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने प्रार्थना की है। इससे पहले राहुल गाँधी ने आरोप लगाया था कि 18-45 आयु वर्ग के लोगों को सरकार मुफ्त में वैक्सीन नहीं देगी और सारे वैक्सीन दलालों ने खरीद लिए हैं। उन्होंने भारत सरकार पर कोरोना के टीके को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -