Homeविविध विषयअन्यCPM महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी का कोरोना से निधन

CPM महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी का कोरोना से निधन

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से आशीष येचुरी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। आशीष दिल्ली में एक मीडिया हाउस में...

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के महासचिव सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी का गुरुवार की सुबह 6 बजे कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से आशीष का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। इंफेक्शन होने के बाद उनका इलाज दो सप्ताह पहले तक होली फैमिली अस्पताल में चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम रेफर कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय आशीष दिल्ली के एक समाचार पत्र में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत थे।

आशीष की मौत पर सीताराम येचुरी ने ट्वीट किया है। उन्होंने सभी डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके बेटे का इलाज किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन पर गला फाड़ने वाले रवीश कुमार झारखंड पेपर लीक पर क्यों हैं खामोश?

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में उपद्रवियों को बचाने और गला फाड़ने वाले प्रोपेंगेडाई पत्रकार रवीश कुमार झारखंड पेपर लीक पर क्यों चुप हैं?

तृषा कृष्णन और CM विजय पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, पहले भी महिलाओं पर दे चुके हैं विवादित बयान:...

DMK नेता और पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने CM सी जोसेफ विजय की आलोचना करते हुए एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की है।
- विज्ञापन -